खेल

सबसे कम उम्र में Chess ग्रैंडमास्टर बने अभिमन्यु मिश्रा, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

abhimanyu सबसे कम उम्र में Chess ग्रैंडमास्टर बने अभिमन्यु मिश्रा, तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय मूल के अभिमन्यु मिश्रा ने 12 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है। वो चेस के सबसे कम उम्र के ग्रांडमास्टर बन गए हैं। और उन्होने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड 12 साल 7 महीने के जीएम सर्गेई कार्जकिन के नाम था जिन्होंने साल 2002 में बनाया था।

भारतीय ग्रैंडमास्टर लियॉन मेनडोंका को हराया

अभिमन्यु मिश्रा ने बुडापेस्ट में आयोजित ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर लियॉन मेनडोंका को हराकर ये मुकाम हासिल किया है। जिसके बाद वे पूरी दुनिया में सबसे कम उम्र में चेस के ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। अभिमन्यु ने जब रिकॉर्ड तोड़ा तो उनकी उम्र 12 साल 4 महीने और 25 दिन थी।

मुकाबल बेहद मुश्किल था- अभिमन्यु

वहीं ग्रैंड मास्टर बनने के बाद अभिमन्यु ने कहा कि उन्हें विरोधी की गलतियों का फायदा मिला। मुकाबल बेहद मुश्किल था, लेकिन आखिर में लियॉन से गलतियां हुईं। जिसका फायदा मुझे मिला, मैं अपने उपलब्धि से बेहद खुश हूं।

कार्जकिन ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर कार्जकिन ने भी अभिमन्यु मिश्रा को भविष्य के शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन करियर के लिए ये  अच्छी शुरुआत है। हालांकि अपने रिकॉर्ड के टूटने पर वे थोड़े से उदास थे। कार्जकिन ने कहा ये काफी लंबा चल गया, इस रिकॉर्ड को लगभग 20 साल हो गए। एक न एक दिन इसे टूटना ही था।

Related posts

AFI ने देश को स्वर्ण दिलाने वाली बेटी का किया अपमान, कहा गोल्ड नहीं अंग्रेजी सीखना जरूरी

Rani Naqvi

वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड, 5-0 से जीता मुकाबला

pratiyush chaubey

वरुण धवन के हेलमेट पर लगी बाउंसर, होंठ से निकला खून

bharatkhabar