featured देश भारत खबर विशेष

जन्मदिन विशेषः आजादी के दिवाने ‘भगत सिंह’ के जन्मदिन से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानें..

bhagat singh जन्मदिन विशेषः आजादी के दिवाने 'भगत सिंह' के जन्मदिन से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानें..

जन्मदिन विशेषःसितम्बर माह की 27 तारीख भारत के इतिहास में भारत माता के सबसे लाड़ले पुत्र, मां भारती को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए 23 साल की छोटी सी उम्र में फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।आइए  आगे जानते हैं भगत सिंह के जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में ..

इसे बी पढ़ेःभारत माता की जय नहीं बोलने वालों को मानता हूं पाकिस्तानी: सिंह

 

जन्मदिन विशेषः आजादी के दिवाने 'भगत सिंह'  के जन्मदिन से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानें..
जन्मदिन विशेषः आजादी के दिवाने ‘भगत सिंह’ के जन्मदिन से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानें..

 

बता दें कि 27 सितंबर 1907 को विभाजन से पहले पंजाब के लायलपुर (वर्तमान में पाकिस्तान में है) में जन्मे भगत सिंह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश हुक्मरान ने 23 मार्च 1931 को 23 साल के मां भारती के लाल को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़ेःकैसे बने सुखदेव क्रातिंकारी-जाने पूरा इतिहास

गौरतलब है कि 12 साल की उम्र में जलियांवाला बाग हत्याकांड के साक्षी रहे भगत सिंह की सोच पर ऐसा असर पड़ा। बाग हत्याकांड से दुखी हुए भगत ने लाहौर के नेशनल कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर भारत की आजादी के लिए ‘नौजवान भारत सभा’ की स्थापना की।बहादुर भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार को अपनी बीरता का लोहा मनवाया, वह आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस े भी पढ़ेःक्रांति के मंदिर में मिली थी चन्द्रशेखर आज़ाद को सहादत

आजादी के इस दीवाने ने पहले लाहौर में ‘सांडर्स की हत्या’ बाद में दिल्ली की सेंट्रल असेम्बली में चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के दूसरे सदस्यों के साथ बम-विस्फोट कर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ खुलकर विद्रोह किया।भगत सिह ने क्रांतिकारी कार्यो के लिए वीर सावरकर के क्रांतिदल ‘अभिनव भारत’ की सहायता ली।इसी दल से बम बनाने के गुण भी भगत सीखें।

इसे भी पढ़ेःजानिए असेम्बली बम कांड से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

गौरतलब है कि वीर स्वतंत्रता सेनानी ने अपने दो अन्य साथियों-सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर काकोरी कांड को अंजाम दिया था। जिसने अंग्रेजों के दिल में भगत सिह के नाम का खौफ भर दिया था।आपको बता दें कि 27 सितंबर की तिथि पर इतिहास में दर्ज दूसरी महत्वपूर्ण घटनाओं का सतत विवरण नीचे दिया गया है।

27 सितंबर की प्रमुख  घटनाएं

  • सन 1066 में नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया।

जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।

  • सन 1907 में  भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
  • सन 1918  ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
  • वर्ष 1964  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष जारी किए।
  • वर्ष 1970 में  जोर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
  • साल 1988 में फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया।उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
  • वर्ष 1996 में  मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
  • सन् 2008 में  चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की थी।

maheshkumar 1 1 जन्मदिन विशेषः आजादी के दिवाने 'भगत सिंह' के जन्मदिन से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानें..

  महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी प्रियंका

shipra saxena

राज्यस्थान : जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, हुई मौत

Rahul

छुट्टी के दिन ऑड-ईवन से जनता को राहत

bharatkhabar