Breaking News featured देश

मोदी के खिलाफ बोलते बोलते जयकारा लगाने लगे नीतीश कुमार: लालू यादव

lalu nitish modi मोदी के खिलाफ बोलते बोलते जयकारा लगाने लगे नीतीश कुमार: लालू यादव

पटना। नीतीश कुमार के आरोपों का जबाब देने मीडिया के सामने आये लालू यादव ने नीतीश कुमार पर एक के बाद एक आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होने कहा कि जो नीतीश कल तक पूरा देश जानता है कि मोदी को पानी-पी पी कर कोसते थे आज उनका जयकारा कर रहे हैं। 2013 में मोदी के नाम पर एनडीए से नाता तोड़कर आये थे। आज फिर उसी पाले में आकर खड़े हो गये हैं।

lalu nitish modi मोदी के खिलाफ बोलते बोलते जयकारा लगाने लगे नीतीश कुमार: लालू यादव

जिस संघ मुक्त भारत की बात करते थे आज उसी भाजपा और संघ की गोद में जाकर अपनी राजनीति की दुकान चला रहे हैं। हमको पहले से ही मालूम था कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जायेंगे। अब नीतीश कुमार झोलझाल लेलें और जयश्रीराम कहते रहे। कंधे पर भगवा डाल लें। नीतीश कुमार ने जनता को धोखा दिया है। बीजेपी से सेटिंग करके आये थे। इसीलिए आनन-फानन में सरकार बना ली।

नीतीश कुमार ने अपना राजनीतिक कैरियर बनाने के लिए हमारे ऊपर भाजपा के साथ मिलकर मुकदमें दर्ज कराये। छापे डलवाये। पूरा का पूरा कार्यक्रम पहले से ही तय किया था। सालभर से महागठबंधन के खिलाफ बातें बोलते थे, हम बर्दाश्त करते थे। नीतीश कुमार ने तेजस्वी का बहाना लेकर ये खेल-खेला है। तेजस्वी तो बस बहाना था नीतीश को भाजपा की गोद में जाना था।

नीतीश कुमार चादर ओढ़कर आदर्शवाद सेकुलर होने का ढोंग करते हैं। जबकि हर बात अल्पसंख्यकों को छलते हैं। कहा था 2013 में भाजपा में और एनडीए में जाना भूल थी। वहां पर सेकुलरिजम का दम घुट रहा था। वापस आया सबसे मिला बात की फिर महागठबंधन बनाया चारों ओर भाजपा के खिलाफ दौड़ा 2014 लोकसभा तक हमारे साथ नहीं था जब इसका कचूमर निकल गया तो साथ आया। अब फिर भाजपा के पास गया है। लगातार पल्टी मार रहा है। ये राजनीति का पल्टूराम है नीतीश कुमार…

Related posts

लखनऊ से उत्तराखंड के बीच चलेगी 16 नई बसें, देखें समय सारणी

Shailendra Singh

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

bharatkhabar

यूपी में युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कल

Shailendra Singh