featured दुनिया

स्पेन की  113 साल की महिला ने दी कोरोना को मात, ठीक होकर किया डॉक्टरों का शुक्रिया

स्पेन स्पेन की  113 साल की महिला ने दी कोरोना को मात, ठीक होकर किया डॉक्टरों का शुक्रिया

इस वक्त कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा हुआ है। इस वक्त कोरोना का कहर हर उम्र के लोगों पर अपनी पकड़ बनाए हुए।

स्पेन। इस वक्त कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा हुआ है। इस वक्त कोरोना का कहर हर उम्र के लोगों पर अपनी पकड़ बनाए हुए। इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर 76 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर असर हो रहा है। लेकिन कुछ बुजुर्ग ऐसे हैं जो इस बिमारी से लड़कर अपने घर वापस आ रहे हैं। इसी बीच स्पेन की मारिया ब्रांयस नाम की एक 113 साल की महिला ने इस बीमारी से जंग जीत ली है। कोरोना को हराने वाली ये सबसे ज्याद उम्र की महिला हैं। कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होंने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।  इससे पहले भी वो सार्स और स्वाइन फ्लू  जैसी बीमारियों  को मात दे चुकी हैं। लेकिन कोरोना वायरस इन दोनों बीमारियों से ज्यादा खतरनाक है। लेकिन उन्होंने उसको भी मात दे दी है। अमेरिका में जन्मी मारिया पिछले महीने ओलोट शहर के सांता मारिया में संक्रमित हुईं थीं। वह यहां पिछले 20 साल से रह रही हैं।

बता दें कि वह एक रिटायरमेंट होम केयर सेंटर में ही रहती थीं और उन्हें यहीं कोरोना वायर को मात दे दी। एक स्थानीय महिला निवासी ने बताया कि मारिया ब्रांयस ने कोरोना को हरा दिया और वह अब ठीक हैं। महिला ने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते टेस्ट करवाया था, जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है। आपको बता दें मारिया ब्रांयस ने कोरोना वायरस को हराने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला भी बन गईं हैं। ब्रांयस तीन बच्चों की मां हैं।

https://www.bharatkhabar.com/donald-trump-expresses-confidence-to-make-corona-vaccine-by-year-end/

ब्रांयस ने जताया आभार

स्थानीय खबरों के मुताबिक ब्रांयस एक रूम में पिछले कुछ हफ्तों से आइसोलेशन पर थी। उनके रूटीन चेकअप और देखभाल के लिए एक कर्मचारी को पूरी प्रोटेक्टिव गियर किट के साथ तैनात किया था। ठीक होने के बाद उन्होंने डॉक्टर्स और उनकी देखभाल करने वालों को आभार व्यक्त किया। किसी ने उनसे उनकी लंबी उम्र के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह बहुत खुशनसीब है कि उनके पास अच्छा स्वास्थ्य है। वहीं एक स्थानीय महिला ने बताया कि इस केयर होम में कोरोना वायरस की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

पहले भी दे चुकी हैं फ्लू को मात

आपको बता दें कि ब्रांयस का जन्म 4 मार्च 1907 को सेन फ्रांसिस्को में हुआ था, जहां उनके पिता के पत्रकार थे। वह स्पेन के रहने वाले थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वह स्पेन में आ गए। वह 1918-1919 के दौरान दुनिया में हुए स्पेनिश फ्लू की चपेट में भी आई गईं थी। साल 1936-39 के दौरान स्पेन में हुए गृह युद्ध के दौरान भी वह फ्लू की चपेट में आईं थीं, लेकिन उन्होंने दोनो बार इसे मात दे दी थी।

Related posts

कश्मीर में आतंकी बनने की जिद ने युवाओं को कर दिया बर्बाद, दखें फिर 11 युवक हुए लापता

bharatkhabar

दिल्ली हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत, दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस के नाम जारी किया ये फरमान

Rani Naqvi

पत्थरबाजों की मदद से फिर बचा आतंकी जाकिर मूसा

piyush shukla