featured यूपी

साइकिल की रफ्तार बढ़ाने के लिए सपा फिक्रमंद, साठ सदस्यों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

साइकिल की रफ्तार बढ़ाने के लिए फिक्रमंद हुई सपा, साठ सदस्यों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रयागराज: यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबन्धन बेहतर बनाकर प्रयागराज की शहर उत्तरी विधानसभा सीट पर समाजवादी परचम लहराने को लेकर सपा ने कमर कस ली है। इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में बड़े सपा नेता शामिल हुए। इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सासंद, पूर्व विधायक, एमएलसी सहित सपा के बाहुबली नेताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस मौके पर शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष ओपी यादव ने महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन और महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के अनुमोदन से लगभग साठ सदस्यों को पदभार सौंपा।

‘भाजपा को हराने के लिए बन जाएं कछुआ’

एक गेस्ट हाऊस में वरिष्ठ नेताओं के सम्मान समारोह के साथ शहर उत्तरी विधानसभा कमेटी मे 29 सदस्यों के साथ 30 वार्ड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एम एल सी डॉ. मानसिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को खरगोश (भाजपा) को हराने के लिए कछुआ बन कर आगे बढ़ने की सलाह दी।

सपा को जिताने के लिए दिया मंत्र

नगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे नवनियुकत पदाधिकारीयों का कार्यक्रम में ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, सन्दीप पटेल, धर्मराज पटेल, पंधारी यादव, विनोद चन्द्र द्वबे, पप्पूलाल निषाद, विजय वैश्य, महेन्द्र निषाद, दिनेश यादव, संदीप यादव, रवीन्द्र यादव, विनय कुशवाहा, मीरा निषाद, अभिमन्यु सिंह पटेल, नन्द लाल निषाद आदि नेताओं ने फूल माला पहनाते हुए नियुक्ति पत्र सौंप कर अभिनन्दन किया और 2022 में शहर उत्तरी विधान सभा मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने को अभी से कमर कसने की नसीहत दीl

सभी को साधने की कोशिश

विधानसभा अध्यक्ष ओपी यादव ने जयशंकर रावत और मोहम्मद हसीब को उपाध्यक्ष तो राजेश कुमार उर्फ पप्पू पासी को महासचिव बनाया, वहीं जय सिंह यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए।

सुमित यादव, अभिषेक पाण्डेय, अखिल यादव, रफी अहमद, राजेन्द्र कुमार, रवि सिंह यादव, रामू निषाद, सौरव यादव, मनोज श्रीवास्तव, अरविन्द दूबे, भोला यादव, जिज्ञांशु यादव, धीरु गौड़, अर्शिया बानो, रितेश प्रजापति, पुष्पेन्द्र सिंह यादव को सचिव बनाकर सभी जातियों को समाहित कर शहर उत्तरी मे जीत के समीकरण बनाने की भरसक कोशिश की।

आरिफ अहमद, संजीव नेब, योगेश पटेल, प्रकाश यादव, आशीष कुमार यादव लल्ला, सुमित कुमार चौधरी, रजत यादव को कार्यकारिणी सदस्य के रुप मे शहर उत्तरी टीम मे शामिल किया गया। इसके साथ साथ शहर उत्तरी विधानसभा के तीस वार्ड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

Related posts

हिंसा फैलाने के चलते करणी सेना ने फूंक दी अपनी ही कार्यकर्ता की गाड़ी

Vijay Shrer

थाईलैंड में पीएम मोदी ने दिवंगत राजा भूमिबोल को दी श्रद्धांजलि (वीडियो)

bharatkhabar

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.0 मापी गई तीव्रता

Rani Naqvi