Breaking News यूपी

108 फीट ऊंची परशुराम की प्रतिमा लगवाएगी सपा, तैयारी शुरू

parshuram jayanti01 4497576 835x547 m 108 फीट ऊंची परशुराम की प्रतिमा लगवाएगी सपा, तैयारी शुरू

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अपने वादे के मुताबिक भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने जा रही है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सपा ब्राह्मण वोट बैंक को साधने लिए यह ऐलान पहले ही कर चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर के अंत तक समाजवादी पार्टी अपने वादे को पूरा कर देगी। मूर्ति लगवाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप मौरा गांव में दो बीघा जमीन भी देख ली गई है। इसी जमीन पर भगवान परशुराम की मूर्ति को विराजमान किया जाएगा।

सपा के सूत्रों ने बताया कि सपा चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में अपने वादे को जरूर पूरा करती है। उनका कहना है कि दूसरी सरकारों ने हमेशा ब्राह्मणों का तिरस्कार किया है। सिर्फ सपा ने ही सम्मान दिया है। एक बार फिर ब्राह्मणों के आराध्य माने जाने वाले भगवान परशुराम की मूर्ति को लगवाकर सपा फिर साबित करेगी कि इस समाज की सच्ची हितैषी सिर्फ वही है।

गौरतलब है कि यूपी में ब्राह्मण सियासत चरम पर है। बसपा तो ब्राह्मण समुदाय को एक बार फिर अपने पाले में लाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। जबकि, सपा ने भी ब्राह्मण सम्मेलन का ऐलान किया है। इसके पहले सपा सरकार में मंत्री रहे प्रो अभिषेक मिश्रा ने अभियान भी चलाया था। वह प्रदेश के कई जिलों में जाकर परशुराम की मूर्ति को लगाने की बात कह चुके हैं।

Related posts

दरवाजे से बांधे पैर और फिर दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का किया गैंगरेप

Aman Sharma

स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्शन मामले में कार्रवाई, स्टेट हेड यूपी EESL और प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

Rani Naqvi

जैश की बड़ी साजिश हुई नाकाम, विस्फोटक और दस्तावेज के साथ दो आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार

Trinath Mishra