Breaking News यूपी

जनादेश यात्रा के जरिए लोगों को जोड़ेगी सपा

samajwadi party 5 जनादेश यात्रा के जरिए लोगों को जोड़ेगी सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 2022 का आगाज कर दिया है। इसको लेकर रणनीतियां तैयार की जा रहीं हैं। पार्टी के नेता रैलियां निकाल रहे हैं। सहयोगी दल भी सपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं। अब सपा जनादेश यात्रा निकालेगी, जिसके जरिए लोगों के बीच जाकर सपा के कामों को गिनाया जाएगा।

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिये समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज का उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ‘जनादेश यात्रा‘ के तहत भ्रमण-जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल है। दलितों-पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। बेरोजगारी की समस्या से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं से यूपी की छवि खराब हो रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ है। 2022 में सूबे की खुशहाली और तरक्की के लिये जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये तैयार है। जनादेश यात्रा इन्हीं उद्देश्यों के साथ जनसंवाद करेगी।

यह है कार्यक्रम

जनादेश यात्रा की शुरूआत 1 सितम्बर 2021 को पीलीभीत से शुरू होकर 2 सितम्बर शाहजहांपुर, 4 सितम्बर बहराइच-श्रावस्ती, 5 सितम्बर बलरामपुर-गोण्डा, 8 सितम्बर सोनभद्र, 9 सितम्बर मिर्जापुर, 10 सितम्बर भदोही, 11 सितम्बर प्रयागराज, 12 सितम्बर फतेहपुर, 13 सितम्बर प्रतापगढ़, 15 सितम्बर जौनपुर, 16 सितम्बर वाराणसी, 17 सितम्बर गाजीपुर, 18 सितम्बर चंदौली, 21 सितम्बर लखीमपुर खीरी, 22 सितम्बर सीतापुर, 23 सितम्बर हरदोई, 24 सितम्बर उन्नाव, 26 सितम्बर रायबरेली, 27 सितम्बर अमेठी और 28 सितम्बर को सुल्तानपुर में समापन होगा।

Related posts

नोएडा में स्पेक्ट्रम मॉल में भीषण हादसा, कई मजदूर घायल

Aditya Mishra

दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे विरोध रैली: राहुल गांधी

Trinath Mishra

शराबबंदी की पोल खोलते ही हो गया SP का तबादला, सीएम नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज

Aman Sharma