featured यूपी

सपा सरकार को जिंदा नहीं मुर्दों की ज्यादा चिंता : कौशल किशोर

सपा सरकार को जिंदा नहीं मुर्दों की ज्यादा चिंता

लखनऊ। केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री व मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकार को जिंदा नहीं मुर्दों की ज्यादा चिंता थी, इसलिए कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनवाने में ज्यादा ध्यान दिया गया। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार को आम जनमानस की चिंता है, इसलिए बेघरों को छत, राशन और पेंशन मुहैया करा रही है। राज्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे थे।
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने हसनगंज के लखेपड़ा चैराहे से उन्नाव जनपद में प्रवेश किया तो यहां पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
कौशल किशोर ने कहा कि पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी लेकिन अब 18 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। सरकार गरीबों को फ्री राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

यूपी में पूर्ण बहुमत से पुनः बनने जा रही भाजपा सरकार : बीएल वर्मा
केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन व अनवरत जनहित के फैसलों से प्रदेश हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः विशाल बहुमत से बनने जा रही है। बीएल वर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग का ध्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने रखा है और हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन को भाजपा की सरकार पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछले कई वर्षों में सपा-बसपा की सत्ता रहते नहीं हुआ वह भाजपा सरकार ने पिछले 4 वर्ष में किए हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व में प्रदेश में जंगल राज का सफाया हुआ है।

 

अन्त्योदय के सिद्धान्त पर चलकर जनसेवा कर रही भाजपा: अजय मिश्रा
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर जनपद हरदोई पहुंचे केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने जनपद में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सण्डीला स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इसके बाद जनपद हरदोई के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प चढाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा कि अटल जी जैसे महान व्यक्तित्वों का तप है जो आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। 2014 और 2019 के पं्रचण्ड बहुमत व जनता के आपार आशीर्वाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भारत के विकास की गाथा लिखने के लिए ताकत दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धान्त पर चलते हुए जन सेवा के कार्य कर रही है।

अयोध्या आने का उद्देश्य मात्र दर्शन करना -चौधरी 
जन आशीर्वाद लेकर अयोध्या पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला का दर्शन किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अयोध्या आने का उद्देश्य मात्र दर्शन करना है। मंत्री बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में जा रहा हूँ। जन आशीर्वाद यात्रा का मतलब यही है कि जो दायित्व मिला है उसको पूरा किया जाए। हम लोगों ने अपने दायित्व का निर्वहन पार्लियामेंट में किया। अब जनता के बीच में जाकर जनता का आशीर्वाद लेना है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियां और योजनाएं जमीन तक आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सभी से मुलाकात कर अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य है।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का माया को दो टूक

piyush shukla

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले वन सेवा के 2017 बैच के प्रोबेशन अधिकारी

mahesh yadav

हरियाणा में हालात सामान्य, हिंसा की रिपोर्ट अमित शाह को सौंपी- सीएम खट्टर

Pradeep sharma