featured यूपी

राजभर के साथ गठबंधन पर सपा प्रदेश अध्‍यक्ष का बड़ा बयान, कहा- अगर वो चाहें तो…  

राजभर के साथ गठबंधन पर सपा प्रदेश अध्‍यक्ष का बड़ा बयान, कहा- अगर वो चाहें तो...  

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एक बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल का बड़ा बयान आया है। उन्‍होंने कहा कि, अगर राजभर बात करना चाहें तो कर सकते हैं।

छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ेगी सपा

मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बयान देते हुए कहा कि, सुभासपा के संस्‍थापक ओम प्रकाश राजभर बात करना चाहें तो कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी छोटे दलों के साथ मिलकर 2022 का चुनाव लड़ेगी। जो पार्टियां अखिलेश यादव को नेता मानकर चलेंगी, उनके साथ चुनाव लड़ने में कोई परेशानी नहीं।

दरअसल, वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में सुभासपा के महिला अधिकार जागरुकता सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने बीजेपी को निशाने पर लिया। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। यहां तक कि राजभर ने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने तक की बात कह डाली।

अखिलेश यादव की जमकर तारीफ

सुभासपा अध्‍यक्ष ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हरा सकती है। सपा के समर्थन में बोलते हुए सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव छोटे दलों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यूपी में काफी काम किया है। उन्‍होंने कहा कि, योगी आदित्यनाथ तो साधु हैं, नेता तो अखिलेश यादव हैं। इसलिए अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

Related posts

बीएसपी छोड़ अब मौर्य थामेंगे कांग्रेस का हाथ!

kumari ashu

Uttar Pradesh: एटा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव होने से कई लोग घायल

Rahul

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तीन दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव होगा शुरू, CM धामी करेंगे शिरकत

Rahul