कानपुर देहातः उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर से अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में है। कानपुर देहात के दारोगा की एक मनवता को शर्मसार करने वाली हरकत को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है।
उप्र में भाजपा सरकार के कृपापात्र बने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है.
भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं.
घोर निंदनीय! #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/tOmmbpe2RZ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2021
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- उप्र में भाजपा सरकार के कृपापात्र बने कुछ पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से प्रदेश की समस्त पुलिस की छवि धूमिल होती है। भाजपा के शासन में दुशासन की कमी नहीं। घोर निंदनीय!
ये है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला भोगनीपुर थाने के दुर्गदास पुर का है, जहां चौकी इंचार्ज उनि. महेंद पटेल और उनके चार सिपाहियों ने एक परिवार पर कहर ढाया है। पीड़ित के घर दबिश देने पहुंचे चौकी इंचार्ज ने पूरे परिवार की महिलाओं को साथ मारपीट की। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि चौकी इंचार्ज साहब किस तरह से महिला को जमीन पर पटकर कर उसपे चढ़कर पिटाई कर रहे हैं।