featured यूपी

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ‘दिन है बचे चार’ अब जनता नहीं करेगी माफ

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ‘दिन है बचे चार’ अब जनता नहीं करेगी माफ

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशान साधा है। इस बार उन्होंने भाजपा के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान पर ताखी कटाक्ष किया है।

अखिलेश ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने अर्थव्यवस्था, कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था का तहस-नहस कर दिया है लेकिन भी फिर गांव से लेकर शहत तक अपने झूठे सेवा कार्यों की कहानियां सुना रहे हैं।

उन्होनें कहा कि अस्पतालों में इलाज-दवाई और ऑक्सीजन के अभाव में तड़प कर और बिना कफन के दफन हो गए। अखिलेश ने आरोप लगाया की बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था ने भारतीयों के जीवन ढांचे को बदल कर रख दिया है। साल 2020-21 से GDP की दर में 8 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। शहरों में बेकारी दर 17.4 फीसदी बढ़ गई है। 23 करोड़ के लगभग लोग गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। एक करोड़ से अधिक लोग अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि खोखली नैतिकता की आड़ में भाजपा जनता को ठग रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झूठ की नाम में सवार होकर अपना बखान कर रहे हैं। आप सभी ने कोरोना महामारी के दूसरे दौर में मचे हाहाकार को देखा है। लाखों लोगों की मौते के प्रति संवेदनहीनता दिखाने वाली बीजेपी के ‘दिन है बचे चार’ अब जनता नहीं करेगी माफ।

Related posts

भारत को मिला कुश्ती में दूसरा गोल्ड, सुशील ने महज 80 सेकेंड में प्रतिद्वंदी को दी मात

lucknow bureua

दादा साहेद फाल्के जी की पूर्व संध्या पर इन लोगों को मिला फाल्के अवॉर्ड

mohini kushwaha

मेहुल चौकसी ने अभी तक नहीं छोड़ी भारत की नागरिकता, सरकार दे रही प्रत्यर्पण पर जोर

Rani Naqvi