featured यूपी

आगरा: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर बोले सपा MLC, अगर न्याय नहीं मिला तो…

आगरा: ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर सपा MLC उदय वीर सिंह विवादित बयान

आगरा: सपा एमएलसी उदय वीर सिंह ने बयान जारी कर यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उदय वीर सिंह ने कहा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया गया है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पुलिस का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया गया। हमारे लोगों पर फर्जी मुकदमें किए गए। बीजेपी विधायकों ने सपा प्रत्याशियों को हराने का काम किया है।जहां-जहां हिंसा बीजेपी के लोगों ने की वहां पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

ब्लाक प्रमुख चुनाव में यूपी पुलिस का इस्तेमाल किया गया। सपा प्रत्याशियों को हराने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया गया है। सपा का डेलिगेशन इन मुद्दों को उठाने के लिए किया गया था।

पुलिस ने भी मनमानी की-उदय वीर सिंह

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रतापगण में पुलिस ने मनमानी की, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें किए गए। हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाया गया। इटावा में जिलाध्यक्ष और बीजेपी के विधयाक पर कोई पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हमने इस पूरे प्रकरण पर डीजीपी से मुलाकात की मांग की है। अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

मंत्री के इशारे पर चुनाव हरवाया गया-उदय वीर सिंह

आशपुर में एक स्थानीय मंत्री के इशारे पर सपा प्रत्याशी को हराया गया। ऐसा एक जगह नहीं हर जगह सपा के प्रत्याशियों के साथ अत्याचार किया गया है।

Related posts

टिक-टॉक पर आग लगाने वाली सिया कक्कड़ ने लगाया मौत को गले, 16 साल की उम्र में क्यों की आत्महत्या?

Mamta Gautam

लखनऊ में आज होगा वृहद टीकाकरण, अंतिम डोज तक लगेगी वैक्सीन

Aditya Mishra

मेरठ: रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने दिया बहनों को तोहफा, लॉन्च किया ये लिफाफा

pratiyush chaubey