featured यूपी

सपा एमएलसी बोले- 2022 के चुनाव का मास्टर प्लान तैयार

सपा एमएलसी बोले- 2022 के चुनाव का मास्टर प्लान तैयार

लखनऊ: बीते दिन उत्तर प्रदेश में हुए राजनीतिक उठापटक के बीच समाजवादी पार्टी से एमएलसी सुनील सिंह साजन ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया। सुनील सिंह साजन ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछड़ों, दलितों और जिनको सपने दिखाए थे, उन्हें धोखा दिया है। भाजपा ने वंचित समाज को धोखा दिया है, न तो उन्हें हिस्सेदारी दी न उन्हें अधिकार दिया, सिर्फ उन्हें अपमानित किया है।

सभी वर्गों को एक मंच पर लाएंगे: सुनील सिंह

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने 2022 के मास्टर प्लान पर कहा कि, समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को एक साथ एक मंच पर लाकर, भाजपा को हटाएगी और सबका अधिकार-सबकी हिस्सेदारी के नारे के साथ हम ये सुनिश्चित करेंगे की उत्तर प्रदेश तरक्की की राह पर चले।

पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी सपा

वहीं सुनील सिंह साजन ने कहा है कि सपा प्रत्याशियों को पंचायत चुनाव में जनता का प्यार और समर्थन मिला है। भाजपा वाले अयोध्या, बनारस, गोरखपुर, प्रयागराज आदि हार गए। उन्होंने कहा, ‘भाजपा को जनता ने हरा दिया, हम समाजवादी लोग जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए, लोकतंत्र को बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन और मंत्रियों से लड़ना पड़ा, तो लड़ेंगे।

भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार हुआ है

लखनऊ-उन्नाव से एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा है कि भाजपा और भाजपा के समर्थन वाले केवल लूटने में लगे हैं, इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार हुआ है, इस भ्रष्टाचार के बंटवारे को लेकर ही भाजपा में झगड़ा हो रहा है।

Related posts

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान आज शाम ले सकते हैं चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ 

Rani Naqvi

घट सकता है दिल्ली मेट्रो का किराया- सूत्र

Pradeep sharma

जाने क्यों लगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यक्रम में मोदी-मोदी के नारे

Rani Naqvi