यूपी

बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली, मौके पर मौत

crime बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली, मौके पर मौत

बलिया। सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद विपक्षी नेता कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। वही हाल ही में विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर हमला किए जाने की कई खबरें सामने आई हैं। कुछ दिनों पहले मेरठ के पूर्व सपा पार्षद हाजी फाको की अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी जिनकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

crime बदमाशों ने सपा नेता को मारी गोली, मौके पर मौत

नेताओं पर लगातार हो रहे हमलों में एक नाम सपा नेता सुमेर सिंह का भी जुड़ गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार कुछ बदमाशों ने बलिया के गोलापुर इलाके में सपा नेता सुमेर सिंह को गोली मार दी, गोली लगने से सुमेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में राह चलता एक युवक भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सपा नेता सुमेर सिंह किसी प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे इस दौरान अचानक आए बदमाशों ने सपा नेता को गोली मार दी। ये पूरी घटना पुलिस स्टेशन के कुछ ही दूरी पर हुई है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए वही गोली की अवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है।

Related posts

कांग्रेस का मोदी पर निशाना, नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला

Anuradha Singh

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से मुस्लिम समाज के लोगों की यह है राय!

Rahul srivastava

योगी बोले: कांवड़ में डीजे पर प्रतिबंध नहीं लेकिन बजेगा केवल धार्मिक गाना

bharatkhabar