September 30, 2023 6:13 pm
देश featured यूपी राज्य

जमीनी रंजिश के चलते सपा नेता की गोली मारकर हत्या

Sp leader

इटावा। इटावा के इकदिल क्षेत्र के गांव पिलखर में बीते शनिवार की देर रात मोतीमहल होटल के मालिक और सपा के बूथ अध्यक्ष अखिलेश यादव की होटल से घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। आगरा-कानपुर हाईवे पर स्थित होटल मोतीमहल के मालिक अखिलेश यादव बीते शनिवार देर रात अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव में घुसे कुछ लोगों ने उन पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Sp leader
Sp leader

वहीं सीने में दो गोलियां लगीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव वाले उनको इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एसएसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और हमलावरों की तलाश में छापेमारी के आदेश पुलिस को दिए हैं। सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि अखिलेश यादव हमारा पिलखर क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष था और उसे गोली मार दी गयी। मृतक अखिलेश के पिता ने बताया कि सुबह से ही सगे चाचा के लड़के अखिलेश के आस-पास चक्कर लगा रहे थे और इन लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन हम लोगों ने लड़ाई न करने की मंशा से सारी जमीन इन लोगों के नाम कर दी थी

बता दें कि फिर भी यह लोग हमारी तरक्की से रंजिश मानते थे। मृतक अखिलेश के बेटे ने बताया कि मेरे चाचा के लड़के हम लोगों की तरक्की से जलते थे और आये दिन लड़ाई झगड़ा करते थे और आज उन्हीं लोगों ने मेरे पिता को गोली मार दी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अखिलेश यादव की थाना इकदिल क्षेत्र की पिलखर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हम लोग मामले की छानबीन कर रहे हैं और परिवार के मुताबिक यह मामला पारिवारिक जमीनी रंजिश का है।

Related posts

Coronavirus India Update: कोरोना के डेढ़ लाख से अधिक मामले आए सामने, 10.21% हुई देश में संक्रमण दर

Neetu Rajbhar

भ्रष्टाचार की कोख से उत्पन्न हुई है योगी सरकार: दीपक सिंह

Shailendra Singh

Delhi Weather: उत्तर भारत में शीत लहर का कहर, दिल्ली में IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Rahul