यूपी

सपा नेता पप्पू बघेल बसपा में शामिल

mulayam akhilesh सपा नेता पप्पू बघेल बसपा में शामिल

हाथरस। समाजवादी पार्टी को हाथरस जिले में तगड़ा झटका लगा है। सपा के प्रदेश सचिव व बघेल समाज के बड़े नेता ओमप्रकाश बघेल उर्फ पप्पू पहलवान बघेल समाज के करीब 18 ग्राम प्रधानों के साथ बसपा में शामिल हो गए हैं।

प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं सिकन्द्राराऊ विधायक रामवीर उपाध्याय के लेबर कालोनी स्थित आवास पर सपा के प्रदेश सचिव व सादाबाद के गांव बीजलपुर निवासी पप्पू पहलवान ने अपने साथी 18 ग्राम प्रधानों के साथ सपा छोड़कर बसपा में शामिल होने का ऐलान किया।

mulayam akhilesh

रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बसपा की रीति-नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर पप्पू पहलवान ने आगरा में 21 अगस्त को आयोजित बसपा प्रमुख मायावती के समक्ष सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय महारैली में सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि पप्पू बघेल ने वर्ष 2012 में कांग्रेस व लोकदल के गठबंधन में सिकन्द्राराऊ से चुनाव लड़ा था। बसपा में सभी का सम्मान है और बसपा का एक-एक कार्यकर्ता इन्हें पूरा सम्मान व कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। जिले में पहले रामवती बघेल को जिला पंचायत अध्यक्ष और अब बनी सिंह बघेल को सिकन्द्राराऊ में प्रत्याशी बनाकर पूरा सम्मान दिया है।

ओमप्रकाश बघेल ने कहा कि सपा 20 साल पहले जो थी, वह आज नहीं है। अब तो एक विशेष जाति व एक परिवार तक सीमित है। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। बसपा में शामिल होने वालों में पूर्व प्रधान माधौ सिंह, गिरिराज सिंह, डॉ. रामस्वरूप बघेल, ओमप्रकाश बघेल, हरीबाबू मुखिया जी, लक्ष्मीनारायन बघेल, विजय सिंह प्रधान, श्रीचंद बघेल, प्रवीन बघेल, अजय बघेल, बलवीर सिंह, रजनेश कुमार, बब्बू बघेल, नागा गुरु, विनोद बघेल, शंकरलाल बघेल, भगवान सिंह आदि लोग प्रमुख हैं।

Related posts

मेरठ में रिटायर्ड कर्नल के घर छापा, 1 करोड़ कैश ,वन्य जीवों की खालें बरामद

shipra saxena

मेरठ: विधायक सोमेंद्र तोमर ने वितरित किए मेडिकल किट और मास्क

pratiyush chaubey

प्रयागराज: छात्रसंघ बहाली के लिए 209 दिनों से चल रहा आंदोलन, दोबारा कैंपस खोलने की मांग

Aditya Mishra