बरेली: सपा नेता और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद का निधन हो गया, वह कोरोना संक्रमित थे। उन्हें इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां बुधवार की रात को उनका निधन हो गया।
पीलीभीत शहर से 5 बार रहे विधायक
हाजी रियाज अहमद पीलीभीत शहर विधानसभा से कई बार विधायक रह चुके। उन की रिपोर्ट 24 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सांस लेने की दिक्कत होने के कारण उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार की रात को हाजी रियाज़ का निधन हो गया। इस नेता के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपनी संवेदना जाहिर की।
पंचायत चुनाव में भी थे सक्रिय
हाजी रियाज अहमद के परिवार से कुछ लोग पंचायत चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में वह चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण भी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अपनी सेहत में कुछ गड़बड़ी दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने कोरोना जांच करवाई, जिसमें उनकी और बेटी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लगातार संक्रमण लोगों में फैल रहा है। विपक्ष ही नहीं, मौजूदा सरकार के भी कई विधायक संक्रमण के चलते अपनी जान गवा चुके हैं।