featured यूपी

लखनऊ: सपा ने सात जिला महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित की…

लखनऊ: सपा ने सात जिला महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित की...

लखनऊ: यूपी विधानसभा में अब सिर्फ कुछ महीने ही बचे है। प्रदेश में बीजेपी के साथ अगर टक्कर देखी जा रही है तो वह समाजवादी पार्टी है। यह बात समाजवादी पार्टी भी जानती है। सपा पार्टी अब चुनाव को लेकर एक्टिव हो गई है।

सपा अध्यक्ष जहां हर रोज यूपी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे है तो वही पार्टी के कार्यकर्ता भी जी जान से लगे हुए है। आज सपा पार्टी की तरफ से छात्र सभा के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने सात जिला-महानगर अध्यक्षों की संशोधित सूची घोषित की है।

समाजवादी छात्र सभा के मनोनीत पदाधिकारियों में अमित डिम्पी जिलाध्यक्ष एटा, अभय यादव जिलाध्यक्ष कासगंज, अमरेन्द्र मौर्या जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, अमित सिंह ‘लालू‘ जिलाध्यक्ष गाजीपुर, विनय कुमार जिलाध्यक्ष सीतापुर, आनन्द सिद्धार्थ प्रकाश महानगर अध्यक्ष मेरठ, सतीश यादव महानगर अध्यक्ष वाराणसी, कार्तिकेय पटेल जिला उपाध्यक्ष जालौन तथा अमन सिंह जिला महासचिव कुशीनगर हैं।

Related posts

शेल कंपनियों पर लटकी केंद्र की तलवार, 4.5 लाख डायरेक्टर्स को अयोग्य घोषित कर सकती है सरकार

Pradeep sharma

कर्नाटक चुनाव मामला: कांग्रेस का बड़ा बयान, येदियुरप्पा के बेटे पर अपने दो विधायकों को बंधक बनाने लगाया आरोप

rituraj

आखिर नेता जी को क्यों बनानी पड़ी आजाद हिन्द फौज ?

mahesh yadav