यूपी

बरेली में भाजपा पर गरजे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

mulayam reli बरेली में भाजपा पर गरजे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

बरेली। समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली से अपना दूसरा चुनावी शंखनाद किए। इस रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। बरेली के राजकीय इन्टर कालेज में समाजवादी पार्टी की इस रैली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव समेत कई वरिष्ठ पार्टी के नेताओं ने शिरकत किया। रैली में लोगों का हजूम बढ़ चढ़कर समपा सुप्रीमों को सुनने के लिए उमड़ा।

mulayam_reli

सपा सुप्रीमो मुलाय सिंह यादव ने रैली को सम्बोधित करते हुए पहले केन्द्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों को 15 लाख देने का वादा किया था। लेकिन आज तक सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने किए गये सभी वादों को पूरा किया है। हमारी सरकार ने सूबे में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की। सभी वर्गों का समान आदर किया है। भाजपा झूठ बोलने में नम्बर वन है, सपा की करनी और कथनी में कोई अन्तर नहीं है।

नोटबंदी को लेकर मुलायम ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारे जनता के भलाई के लिए होती हैं, उन्हे परेशान करने के लिए नहीं होती हैं। नोटबंदी से लोगों का बहुत नुकसान हुआ , इसके चलते कई लोगों की मौत हुई है। नोट बदलने का कोई मतलब नहीं था। कालाधन रखने वालों पर फर्क नही पड़ा है। फर्क केवल आम जनता को पड़ा है। जनता सरकार को इसका जबाब देगी। किसान-व्यापारी सगे भाई की तरह हैं। भाजपा की नीति से किसान,व्यापारी परेशान हुए हैं।नए नोट तो बैंको और एटीएम मे है ही नहीं। ऐसे में सरकार को नोट बदलने की क्या जरूरत थी। बीजेपी बताएनए नोट छपे ही नहीं तो पुराने अचानक क्यूं बंद किए।

समाजवादी पार्टी तो जनता के लिए ही काम करती है। आज केन्द्र सरकार और भाजपा की नीति के चलते किसान बीज और खाद के लिए परेशान है।नोटबंदी से हर आदमी परेशान है। पीएम मोदी की विदेश नीति में दृढ़ता का आभाव है वो चीन से हाथ मिला रहे हैं। चीन हमारी सीमाओं में घुस रहा है।

Related posts

यूपी सरकार के खजाने में पिछले महीने हुई कितनी वृद्धि, वित्तमंत्री ने दी जानकारी

Aditya Mishra

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिर दोहराया ये आदेश, शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत

Shailendra Singh

यूपी में दो टूक: शिवपाल बोले लोकसभा में नहीं दिया जवाब तो अब सपा के साथ चैप्टर क्लोज

bharatkhabar