पंजाब

सपा, बसपा, केजरीवाल और ममता बनर्जी नोट बंदी से डर गये हैं- शाह

bhuth amit shah सपा, बसपा, केजरीवाल और ममता बनर्जी नोट बंदी से डर गये हैं- शाह

चंड़ीगढ़। पंजाब में विधान सभा चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। सभी राजनैतिक दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप के दौर चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा लगातार अपने कार्यकर्ताओं को साधने और तैयार करने में जुड़ी है। चूंकि विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में कई शहरों में नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव हैं। इन चुनावों को हर एक पार्टी अपनी तैयारी के आकलन और जनता में स्थिति को लेकर खास मान रही है। भाजपा भी इसको अपने लिए विधान सभा चुनाव में जाने से पहले तैयारियों का अंतिम इन्तिहान मान कर देख रही है।

bhuth-amit-shah

इसी परीक्षा में पार्टी की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शरकत करने चंड़ीगढ़ पहुंचे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शाह ने कहा कि जब से मोदी जी ने नोटबंदी की है तब से से सपा, बसपा, केजरीवाल, ममता बनर्जी सब एक हो गए है। अगर से सब पाक साफ हैं तो क्यूं डरे हुए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने वाले, कालेधन के खिलाफ लिए गए कड़े फैसले के बाद से हाय तौबा कर रहे हैं।

कालेधन पर पीएम मोदी का सर्जिकल स्ट्राइल करना इन दलों को हजम नहीं हो रहा है। मैं अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं । वो आगे आयें और विपक्ष को चुनाव के समर में करारा जबाब दें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। हम कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन पर चलते हैं। शाह चंडीगढ़ सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड पर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

Related posts

महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है, वोटर्स में जबरदस्त उत्साह

Trinath Mishra

समय से पहले मरने का अधिकतर कारण होता है वायु-प्रदूषण

bharatkhabar

देश भर में सीएए प्रस्तावित राष्ट्रीय रजिस्टर एनआरसी पर मंचीय विरोध प्रदर्शन

Trinath Mishra