यूपी

सपा में घमासान के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे अखिलेश!

akhliesh 2 सपा में घमासान के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे अखिलेश!

लखनऊ। सपा में मचे सियासी घमासान के बीच सीएम अखिलेश यादव स्वास्थ्य महकमे के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम के आवास 5केडी पर गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा में बगावती सुर छेड़ने के बाद अखिलेश इस कार्यक्रम के दौरन पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे।

akhliesh 2 सपा में घमासान के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे अखिलेश!

बगावत पर अखिलेश देंगे जवाब

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य महकमे में कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा में चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान अखिलेश अपने मन की बात जनता के सामने रख सकते हैं। साथ ही पार्टी की आगे की रणनीति क्या है और किन मुद्दों पर पार्टी रण में उतरेगी इस पर भी खुलासा हो सकता है।

rahul akhlesh सपा में घमासान के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे अखिलेश!

कांग्रेस गठबंधन पर जवाब 

कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी के कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश यादव इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा कर सकते हैं। गौरतलब है कि अखिलेश द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि कांग्रेस और सपा चुनाव में एक होकर मैदान में उतर सकते हैं।

 

 

Related posts

यूपी के महोबा जिले में प्रवासी मजदूरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 2 महिलाओं की मौत

Shubham Gupta

मेरठ: तंदूरी रोटी सेकने वाले ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shailendra Singh

9 अगस्‍त को इस जिले में विश्‍व आदिवासी दिवस मनाएगी सपा

Shailendra Singh