Breaking News featured देश यूपी

सोनू सूद की फिर सामने आई दरियादिली, झांसी के इस बच्चे का मुबंई में होगा इलाज

WhatsApp Image 2021 02 02 at 11.08.17 AM सोनू सूद की फिर सामने आई दरियादिली, झांसी के इस बच्चे का मुबंई में होगा इलाज

झांसी। जैसा कि सभी जानते हैं इन दिनों बाॅलीवुड अभिनेता सोनू सूद गरीबों के लिए मसीहा बने हुए हंै। कोरोना काल के दौरान अभिनेता ने लोगों की खूब मदद की। जिसके बाद लोगों उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे। इसके साथ ही आए दिन किसी न किसी तरफ से खबर सुनने को मिल ही जाती है कि आज सोनू सूद ने उनकी मदद की है। इस बिगड़ती अर्थव्यवस्था के दौर में सोनू सूद लोगों को खूब आर्थिक मदद कर रहे हैं। जिसके चलते वो अपनी दरियदिली से लोगों के दिलों पर राज की रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक 9 साल के मासूम की मदद करने का फैसला किया है। उस मासूम के दिल में छेद है। जिसके चलते 9 वर्षीय बेटे लकी का इलाज अब मुंबई में होगा। इलाज का पूरा खर्च बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद वहन करेंगे।

SRCC अस्पताल में होगा लकी का इलाज-

बता दें कि आज यह पहला मामला नहीं है। जब अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की मदद की हो। इससे पहले भी बहुत लोगों की मदद कर चुके है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने मदद करने के मामले में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही एक्टर सोनू सूद ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। SRCC अस्पताल में बात हो गई है। बच्चे को ला सकते हो सर्जरी हो जाएगी। परिवार सोमवार को मुंबई के लिए रवाना हो गया। परिवार के रुकने, इलाज और दवाइयों की सारी व्यवस्था सोनू सूद की तरफ से ही की जाएगी। झांसी बस स्टैंड के पास रहने वाला लकी काफी दिनों से दिल में छेद की बीमारी से जूझ रहा था। घरवाले कई समाजसेवियों से चंदा लेकर उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन वो ठीक नहीं हो रहा था। झांसी रेंज में तैनात एक पुलिसकर्मी जितेंद्र यादव की एनजीओ ने लकी के पिता धर्मेंद्र को सोनू सूद के बारे में बताया। जिसके बाद बात आगे बढ़ सकी।

इलाज में होगा 5 से 10 लाख का खर्च-

इसके साथ ही सोनू सूद के स्टाफ की तरफ से कहा गया कि वो 3 फरवरी तक आ जाएं और उनके रुकने खाने-पीने की और इलाज की सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इलाज में 5 से 10 लाख का जो भी खर्च होगा उसका इंतजाम हो जाएगा। ट्रेन में आरक्षण नहीं होने के कारण धर्मेंद्र अपने बेटे लकी के साथ बस के जरिए इंदौर जा रहा हैं। इंदौर से वो दूसरी बस पकड़कर मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

आधार पर कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने बोला हमला, यह मोदी सरकार के मुंह पर एक तमाचा

mahesh yadav

Breaking News

EC कर सकता है आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, शाम 3:30 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंसॉ

Rani Naqvi