मनोरंजन

सोनू निगम को पागलखाने भेज देना चाहिए: राखी सावंत

rrrrr सोनू निगम को पागलखाने भेज देना चाहिए: राखी सावंत

आगरा। अजान को लेकर दिए गए ब्यान पर हर कोई सोनू निगम की आलोचना कर रहा है। जिस दिन से सानू ने ये ब्यान दिया है उसी दिन से वो लगातार लोगों के निशाने पर हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने सोनू निगम के अजान पर दिए ब्यान का विरोध करते हुए कहा कि सोनू निगम को पागलखाने में एडमिट करा देना चाहिए।

rrrrr सोनू निगम को पागलखाने भेज देना चाहिए: राखी सावंत

साथ ही राखी का कहना है कि कलयुग में तो हर कोई अजान और मंदिर के घंटों को समझता हैं, और जब खुद अपने शो के जरिए देर रात तक साउंड बजता है तो किसी को तकलीफ नहीं होती क्या? उन्होने कहा कि सोनू निगम में शैतान की आत्मा है। दरासल राखी सावंत अपने भाई के एक्टिंग इंस्टीट्यूट के इनॉगरेशन के लिए आगरा आई थीं। उस दौरान उन्होंने कहा कि अजान से बुरी आत्माएं भागती हैं और सोनू निगम में न जाने कितनी शैतानी आत्माएं हैं।

बता दें कि सोनू निगम ने 17 अप्रैल को मस्जिदों की अजान में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाए थे। सोनू ने कई ट्वीट कर लिखा था कि भगवान सब को खुश रखे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की वजह से सुबह उठना पड़ा। भारत में कब धर्म को थोपा जाना बंद होगा। जिस वक्त मोहम्मद साहब ने इस्लाम बनाया, तब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन की खोज के बाद हमें इसकी क्या जरूरत है? मुझे नहीं लगता है कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल उन लोगों को उठाने के लिए करते हैं, जो उस धर्म का पालन नहीं करते। इसके बाद सोनू ने लिखा- “गुंडागर्दी है बस।” सोनू के इन बयानों के बाद कोलकाता के एक मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था।

Related posts

सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल, देखकर आपकी आंखों पर भी चल जाएंगे तीर

mohini kushwaha

जानें विवादों में घिरी फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ की कमाई

Rani Naqvi

फिल्म का काम चलाऊ शीर्षक है ‘द रिंग’ : अनुष्का

bharatkhabar