featured Breaking News देश

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sonia Gandhi सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल के चेयरमैन डी.एस.राणा के मुताबिक, सोनिया को सुबह लगभग सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन उन्हें आराम करने और लगातार दवाई खाते रहने की सलाह दी गई है।

Sonia Gandhi

राणा के मुताबिक, “सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के समय उनकी हालत स्थिर थी। उन्हें आराम और दवाई लेना जारी रखने को कहा गया है। वह आगामी सप्ताह में सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल आ सकती हैं।”

सोनिया को तीन अगस्त 2016 को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनके कंधे की सर्जरी भी हुई थी।

Related posts

सीएम योगी की संपत्ति 59 लाख रुपये बढ़ी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं योगी?

Saurabh

टेस्ट मैंच: नए खिलाड़ी के साथ पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया

mahesh yadav

कर्नाटक PUC परिणाम 2018 घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिजल्‍ट

Rani Naqvi