देश

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार

Sonia 05 1 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत में सुधार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और इस सप्ताह के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है। अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वाराणसी में एक रोड शो के दौरान सोनिया तबीयत बिगड़ने पर अचानक गिर गई थीं, जिसके कारण उनके कंधे में चोट आई थी। इलाज के लिए उन्हें आर्मी रिसर्च ऑफ रेफरल अस्पताल के बाद राष्ट्रीय राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके कंधे में लगी चोट की सर्जरी हुई थी।

Sonia 04

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डी.एस.राणा ने कहा, “श्वसन रोग विभाग के डॉ.अरुप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है और उन्हें अब बुखार नहीं है। उनके सभी अंग सही ढंग से काम रहे हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रतीक गुप्ता व उनकी टीम की देखभाल में उनके कंधे की चोट तेजी से ठीक हो रही है।” यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया गांधी लंबे वक्त तक अस्पताल में रहेंगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को इस सप्ताह के बाद छुट्टी मिल जाएगी।

 

Related posts

9 जनवरी से पहले नहीं मिलेगी ठंड से निजात, बढ़ रहा है मौत का आकड़ा

Vijay Shrer

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर का बयान, ‘हिस्से की सीटों में लड़ेगें लोकसभा चुनाव’

Ankit Tripathi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में की मोटेरा स्टेडियम की तारीफ, सचिन, कोहली के हुए फेन

Rani Naqvi