featured देश राज्य

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती

soniya gandhi सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती

चड़ीगढ़। यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से बीमार हो गई हैं। उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली लाया जा रहा है। सोनिया को बृहस्पतिवार की रात सवा 11 बजे चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की थी। इस तकलीफ के बाद उन्हें आधी रात को पीजीआई ले जाया गया।

soniya gandhi सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती

बता दें कि जांच के बाद उन्हें तड़के सुबह ढाई बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब उनकी स्थिति सामान्य है। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को शिमला में थीं और वहीं उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें देर रात चंडीगढ़ पीजीआई लाया गया।

वहीं वह पिछले दो दिन से बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हुई थीं। वह वहां प्रियंका के निर्माणाधीन घर को देखने पहुंची थीं। प्रियंका ने यह घर अमेरिका में बसे सतीश कुमार सूद और सतिंदर सूद से 2007 में खरीदा था। साढ़े 3 बीघा में फैला यह जमीन 8 हजार की फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Related posts

गाड़ी चोरी मामला: छापेमारी के लिए पुलिस पहुंची खतरनाक बाजार, हाथ अभी भी खाली

Pradeep sharma

सीएम रावत ने किया 14.72 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास

Rani Naqvi

ब्राह्मण सियासत पर योगी के बयान से विरोधियों में मची खलबली..

Rozy Ali