यूपी

अमेठी में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया!

sonia gandhi अमेठी में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया!

लखनऊ। 5 राज्यों मे हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए अब तक कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए रण में नहीं उतरी सोनिया गांधी अब रण में उतर सकती है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक सोनिया गांधी 20 फरवरी को अमेठी में चुनाव प्रचार कर सकती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि सोनियो प्रदेश में सिर्फ एक ही रैली को संबोधित करेंगी। सोनिया गांधी से पहले प्रियंका गांधी चुनावी रण में कांग्रेस के लिए 14 और 15 फरवरी को रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगी।

sonia gandhi अमेठी में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया!

बता दें कि काफी लंबे समय से सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही है। इसलिए वो अब तक चुनावी रण में नहीं उतरी हैं। गौरतलब है कि सोनिया के चुनाव प्रचार ना करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभालते हुए चुनाव प्रचार शुरू किया है।.

गौरतलब कि कांग्रेस सूबे में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबन्धन के तहत चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को 105 सीटें मिली हैं। इनमें उसके लिए बेहद अहम मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली की ज्यादातर सीटें पार्टी को मिली है। हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस और सपा दोनों के प्रत्याशी मैदान में हैं, जिस पर दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। इस वजह से इसे फ्रैण्डली फाइट भी कहा जा रहा है।

कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने के बारे में भारत खबर से बातचीत में समाजवादी पार्टी के नेता मिथुन यादव ने कहा कि सोनिया के प्रचार करने से महागठबंधन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया के रण में उतरने से अखिलेश और राहुल गांधी को हौसला मिलेगा।

Related posts

किसान जनसभा बलिया: काशी में राकेश टिकैत बोले- आंदोलन से ही निकलेगा हल

Shailendra Singh

Up Breaking: एंबुलेंस के इंतजार में पूर्व जज की पत्नी की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Aditya Mishra

एंटीबॉडी की जांच के लिए यूपी में शुरू हुआ सीरो सर्वे 

sushil kumar