featured देश

सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला

soniya gandhi 1 सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जहां अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नागरिकता कानून से भारत की आत्म तार-तार होगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भारत कैसा देश है? यह एक ऐसे आंदोलन से पैदा हुआ देश है, विश्व के सबसे बड़े साम्राज्य को हराने के लिए अहिंसा और प्रेम की शक्ति का इस्तेमाल किया। 

बता दें कि सोनिया गांधी ने कहा कि यह प्रेम, अहिंसा और भाईचारे का देश है। सोनिया गांधी ने कहा आज बैंक में पैसा सुरक्षित नहीं है और घर में पैसा रख नहीं सकते हैं। केन्द्र सरकार के क्या ये अच्छे दिन हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार का नागरिकता संशोधन कानून भारत की आत्मा को तार-तार कर देगा। सोनिया गांधी ने कहा कि आज कहां है सबका साथ सबका विश्वास कहां है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से काम-धंधे बर्बाद हो गए हैं।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हम सब इसलिए इक्ट्ठा हुआ है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कठोर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों का आज नौकरी के लिए भटकना होगा। इस पार या उस पार फैसला लेना होगा।

Related posts

भारत की क्रांति के युवा चेहरे

Pradeep sharma

14 से 26 जुलाई तक कांवड़ यात्रा, इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे कांवड़िये

Rahul

राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी को लग सकता है जोर का झटका

Pradeep sharma