मनोरंजन

वीरे की वेडिंग से पहले हो जाएगी सोनम की वेडिंग, घर में शुरु हुई तैयारियां

sonam वीरे की वेडिंग से पहले हो जाएगी सोनम की वेडिंग, घर में शुरु हुई तैयारियां

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सेलेब्स की शादियों की चर्चा जोरों पर है। एक तरफ अनुष्का ने शादी कर ली तो दीपिका की सगाई की खबरें उड़ रहीं हैं। वहीं अनिल कपूर की लाडली बिटिया सोनम कपूर की शादी की चर्चा भी जोर पकड़ ली है।बहुत पहले से आ रही इन खबरों पर सोनम ने चुप्पी साध रखी थी और अब इन खबरों को सोनम ने अफवाह बताया है।

 

sonam वीरे की वेडिंग से पहले हो जाएगी सोनम की वेडिंग, घर में शुरु हुई तैयारियां

उनके घर से जोरों-शोरों से शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस बात पर सोनम ने कहा कि उनके कजिन मोहित मारवाह की शादी हो रही है और इसलिए पूरा परिवार उसकी तैयारियों में जुटा हुआ है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सोनम कपूर के खास दोस्त शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।

खबर है कि सोनम कपूर अप्रैल तक अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं।ख़बर है कि लगभग 300 गेस्ट की फेहरिस्त भी तैयार हो चुकी है। शादी जोधपुर में होगी। अप्रैल महीने में। अभी इसलिए सोनम किसी और प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं। खबरें तो यह भी हैं कि अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं इसलिए वह पैड मैन के प्रोमोशन में भाग भी नहीं ले रही हैं।

सोनम को रॉयेलिटी हमेशा से पसंद भी रही है शायद यही वजह कि इस शादी का लोकेशन जोधपुर चुना गया है।फिलहाल सोनम की नई फिल्म वीरे दी वेडिंग मई में रिलीज नहीं होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले वीरे की वेडिंग होगी या सोनम कपूर की।

Related posts

जीरो से कटरीना कैफ का पहला लुक हुआ जारी, बर्थडे पर अनुष्का शाहरुख ने दिया ये गिफ्ट

mohini kushwaha

श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार नजर आएंगे राजकुमार राव

Vijay Shrer

भारत में दो दिन चलेगा नेटफ्लिक्स का स्ट्रीम फेस्ट, जानिए क्यों हैं यूजर्स के लिए खास

Trinath Mishra