मनोरंजन

सोनम कपूर के भाई की संगनी बनेगी टीना अंबानी की भांजी

tina ambani

मुंबई। सोनम कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह 20 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से शादी करने वाले हैं। शादी से एक दिन पहले 19 फरवरी को मोहित और अंतरा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी होस्ट की गई। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। बता दें कि सेरेमनी में अर्जुन ने अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर डांस किया।

tina ambani
tina ambani

बता दें कि मोहित की मंगेतर अंतरा मोतीवाला अंबानी परिवार से ताल्लुख रखती हैं। अंतरा, अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं। इस नाते वे उनकी भांजी लगती हैं। वहीं बता दें, मोहित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में फिल्म ‘फगली’ से की थी।

वहीं वेडिंग फंक्शन में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में काफी ग्लैमरस लुक में दिखीं। सोनम कपूर, अर्जुन कपूर के कजिन भाई मोहित की शादी के फंक्शन्स में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी, प्रोड्यूसर रिया कपूर, सिद्धांत कपूर, संजय कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर समेत कई स्टार्स पहुंचे।

Related posts

बर्थडे विशेषः जब शर्मिला ने बिकनी पहन कर फिल्मों में मचा दिया था हंगामा

Vijay Shrer

प्रियंका की कमाई सबसे ज्यादा, फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल

bharatkhabar

2 साल बाद Finally पूरी हुई रणबीर की ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग

kumari ashu