मनोरंजन

सोनम कपूर ने हाथ में पहना मंगलसूत्र-है स्पेशल कनेक्शन

06 34 सोनम कपूर ने हाथ में पहना मंगलसूत्र-है स्पेशल कनेक्शन

नई दिल्ली। सोनम कपूर का जब से आनंद आहूजा के साथ व्याह हुआ है तब से आए दिन उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। सोनम ने ने इंस्टा स्टोरी पर अपने हाथ की तस्वीर शेयर की है। जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गई है और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के बाद छा गई हैं। बता दे कि सोनम ने हाथ पर दूसरी ज्वैलरी के साथ कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पहना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे मंगलसूत्र पर लगे डायमंड पेंडेंट का सोनम के पति आनंद आहूजा से खास कनेक्शन है।

06 34 सोनम कपूर ने हाथ में पहना मंगलसूत्र-है स्पेशल कनेक्शन

अगर आप सोनम कपूर की फोटो पर गौर फरमाएंगे तो आप देखेंगे कि एक पेंडेंट है जो leo राशि की शेप को दर्शाता है। सोनम की राशि जैमिनी है और आनंद आदूजा की leo। जिससे साफ हो जाता है कि सोनम कपूर के इस कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर पति आनंद की राशि का पेंडेंट बना हुआ है, जो कि इसे सबसे खास बनाता है।

सनरेम को लेकर सुर्खियों में

बता दे कि सोनम शादी के बाद हर चीज को लेकर चर्चा में रहीं है हाल ही में वो अपने पति के सरनेम को लेकर काफी ट्रोल हुई थी। बता दे कि शादी के बाद सोनम ने अपने नाम के आगे आहूजा सरनेम लगाया है। उनके इस फैसले की आलोचना की जा रही है। लोग उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन कम ही लोगों ने यह नोटिस किया कि आनंद ने भी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदला लिया है। अब उनका नाम आनंद एस आहूजा है। यानी आनंद सोनम आहूजा।

शादी के बाद लंदन में रहेगी सोनम

एक अखबार से बातचीत के दौरान सोनम ने कहा था कि कोई इस बात पर इतना गौर नहीं करता पर मैं हमेशा लंदन में ही रहती हूं। मैं वहां 4-5 महीने रहती हूं। बाकी समय मैं मुंबई में गुजारती हूं। आगे भी ऐसा ही होने वाला है। मैं पिछले 2 साल से मुंबई और लंदन के चक्कर लगा रही हूं। मेरी जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला। पिछले दो साल से जो होता आया है, वही आगे भी होता रहेगा।
बता दे सोनम शादी के तुरंत बाद कांस फेस्टिवल में रेप कार्पेट पर नजर आई थी।

Related posts

जाह्नवी कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने धड़क देख, दिया ये रिएक्शन

mohini kushwaha

करीना कपूर को लेकर सवाल पूछने पर रिपोर्टर पर भड़के अक्षय कुमार, देखें वीडियो

rituraj

सपना चौधरी ने पंजाबी सॉन्ग पर डांस का चलाया जादू, वीडियो हुआ वायरल

mohini kushwaha