Breaking News featured मनोरंजन

सोनम कपूर आठ मई को कर रही हैं शादी, यहां पढ़िए शादी की सारी डिटेल्स

sonam kapoor सोनम कपूर आठ मई को कर रही हैं शादी, यहां पढ़िए शादी की सारी डिटेल्स

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की खबरें इस वक्त खूब जोरों पर हैं और अब दोंनों परिवारों ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके इन खबरों पर अपनी मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि 8 मई को ये दोंनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। परिवारों की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया है, ”कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी का अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।” फैंस बेसब्री से दोंनों की शादी का इंतेजार कर रहे हैं।

 

sonam kapoor सोनम कपूर आठ मई को कर रही हैं शादी, यहां पढ़िए शादी की सारी डिटेल्स

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम की शादी बांद्रा में उनकी मौसी के घर पर होगी। सोनम की मौसी कविता एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इसके अलावा शायद मेहंदी का फंक्शन भी कविता के घर पर ही होगा। संगीत के फंक्शन के लिए सोनम और आनंद ने फाइव स्टार होटल सेलेक्ट किया है जहां करन जौहर, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर समेत और भी कई लोग डांस पर्फोरमेंस देते दिखाई देंगे। इसके अलावा सोनम और आनंद ने पेपर वेस्टेज से बचने के लिए ई-इंविटेशन के जरिए मेहमानों को न्यौता भेजने का निश्चय किया है।

 

सोनम कपूर की शादी के आउटफिट्स की बात करें तो वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए जोड़े में नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी सोनम कपूर को कई बार अनामिका की ड्रेस में देखा जा चुकी हैं। शादी के पहले सोनम ने अनामिका के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटोशूट भी कराया था। इसके साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में भी सोनम अनामिका की ड्रेस में जलवे बिखेर चुकीं हैं।

 

बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के कारोबारी हैं। वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में ही रहते हैं। सोनम और आनंद के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है। सोनम ने हमेशा अपनी शादी को लेकर मीडिया से बात करने से मना किया था। लेकिन कई अवसरों पर दोनों को साथ देखा गया था। पिछले वर्ष राष्ट्रीय फिल्म सम्मान समारोह में आनंद, सोनम के साथ पहुंचे थे। उस समय अभिनेत्री को नीरजा में अभिनय के लिए विशेष पुरस्कार से नवाजा गया था। वैसे शादी की तैयारियां पिछले सप्ताह से जारी हैं। कपूर के बंगले को रोशनी से सजाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को मुंबई में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी ।

Related posts

गुवाहाटी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, आरएसएस को बताया देश बांटने वाला

shipra saxena

मूंगफली में छूपा सेहत का राज, जानें इसे खाने से क्या होंगे फायदे

Rahul

पर्यावरण को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की योजना

piyush shukla