शख्सियत featured मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल-इस फिल्म से खुली थी सोनल चौहान की किस्मत

05 30 बर्थडे स्पेशल-इस फिल्म से खुली थी सोनल चौहान की किस्मत

नई दिल्ली। इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘जन्नत’ में नजर आने वाली और फिल्म जन्नत से पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सोनम चौहान आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दे कि सोनल 16 मई 1985 को बुलंदशहर में पैदा हुई थी।

सोनल ने अपने करियर की शुरुआत हिमेश रेशमिया की एल्बम ‘आपका सुरुर’ से की थी। इसके बाद सोनल को फिल्म जन्नत में एक लीड एक्ट्रस के तौर पर देखा गया था। इस फिल्म में सोनल के साथ इमरान हासमी भी थे जो कि 2008 में आई थी। सोनल को इस फिल्म से काफी वाहवाही मिली और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

इस फिल्म से खुली थी सोनल चौहान की किस्मत

इमरान के ऑपोजिट

बता दे कि फिल्म जन्नत में सोनल ने इमरान के ऑपोजिट एक्ट्रेस (जोया) का किरदार निभाया था और उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। फिल्म जन्नत के लिए सोनल को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

इसके अलावा सोनल को वर्ल्ड टूरिज्म के खिताब से भी नवाजा गया था। बता दे कि सोनल भारत की पहली ऐसी महिला थी जिन्होंने 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था।

अफेयर की वजह बनी सुर्खियों का हिस्सा

सोनल कई हस्तियों के साथ रहने की वजह से काफी चर्चा में रही है। बता दे कि सोनल का नाम भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहा था। कई बार दोनों एक साथ एक ही पार्टी में नजर भी आ चुके हैं।

इसके अलावा सोनल का नाम नील नितिन मुकेश और माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जोड़ा जा चुका है। सलमान खान के भाई अरबाज के साथ भी सोनल के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। बता दे कि सोनल आज अपना 31वां बर्थडे मना रही है। सोनल को एक्टिंग के अलावा सिंगर और मॉडल के रुप में भी जाना जाता है।

Related posts

अब फिल्म कृष 3 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Rani Naqvi

रोहित शेट्टी के साथ फिल्म बनाएंगे रणबीर सिंह

Rani Naqvi

Delhi Liquor Scam: सीबीआई ने फाइल की चार्जशीट, सिसोदिया का नाम नहीं

Nitin Gupta