बलिया। बलिया में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसान करने वाला मामला सामने आया है। यहा एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी माँ को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उसका छोटा भाई भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मामला दोकटी थाना के लक्ष्मणछपरा गांव का है। जहां बीती रात एक रिटायर्ड फौजी मनोज सिंह ने अपनी मां शारदा देवी को चोकूओं से गोद दिया। इस दौरान बचाव करने पहुंचे अपने छोटे भाई सनोज सिंह पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
पूरी वारदात में आरोपी की मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद घायल सनोज सिंह की पत्नी ममता सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोकटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
पुलिस ने रात मे मनोज की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। गांव वालों के अनुसार मनोज बीएसएफ मे नौकरी करता था और मानसिक परेशानी की वजह से वह पहले ही रिटायरमेन्ट लेकर गाँव पर ही रह रहा था।
ऐसे में देर रात को मनोज किसी बात पर अपनी मां से बहस हो गई जिसके बाद मनोज ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।