Breaking News यूपी

काबुल से चंदौली वापिस आया बेटा, घरवालों ने कहा- आई जान में जान

काबुल से चंदौली वापिस आया बेटा, घरवालों ने कहा- आई जान में जान

लखनऊ: अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने बाद देश में रहना दूभर हो गया। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे, वहां रहने वाले भारतीयों ने काबुल से वतन वापसी की गुहार लगाई।

चंदौली के रहने वाले सूरज भी अफगानिस्तान में फंस गए थे, परिवार बेटे की वापसी के लिए गुहार लगा रहा था। भारत सरकार ने भी अपने देशवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, विशेष विमान काबुल भेज दिया गया। जिसकी मदद से कई भारतीयों की वतन वापसी संभव हो पाई।

इसमें चंदौली के रहने वाले सूरज भी शामिल रहे, जिन्हें वतन वापिस आकर सुकून मिला। वायुसेना के विमान से वह गाजियाबाद पहुंचे इसके बाद कोरोना जांच भी की गई। फिर घर जाने की अनुमति मिली। घर वालों को जब वापिस आने की खबर मिली तो सभी खुशी से झूमने लगे। उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यावाद दिया। दरअसल जब पता चला था कि अफगानिस्तान में हालात बदल रहे हैं, तो घर वाले काफी परेशान हो गए थे।

वहां इन दिनों हालात काफी बदतर हो गए हैं। पूरा देश धीरे-धीरे तालिबान के नियंत्रण में आ गया है। शिक्षा व्यवस्था और महिलाओं पर इसका बहुत बुरा असर देखने को मिला है। अमन चैन की दुआ मांगने के बीच लोग अपनी और अपनों की जान बचाने में लगे हुए हैं।

Related posts

सपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है जनताः अखिलेश

kumari ashu

सैन्य सेवाओं के लिए चयनित युवाओं का सीएम के साथ रक्षामंत्री और थलसेनाध्यक्ष ने किया सम्मान

piyush shukla

पुलवामा शहीदों को योगी ने दी श्रद्धांजलि, बलिदान को बताया सर्वस्व

Aditya Mishra