मनोरंजन

कुछ इस तरह मना स्टार किड तैमुर का जन्मदिन….

taimor कुछ इस तरह मना स्टार किड तैमुर का जन्मदिन....

मुंबई। स्टार किड्स सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और चारों तरफ उनके चर्चे रहते हैं, लेकिन ये स्टार किड अब तक का सबसे कम उम्र का है जिसके हर एक्शन पर मीडिया की नजरें रहती हैं। ये हैं छोटे नवाब के छोटे नवाब तैमुर अली खान पटौदी जिन्होंने कल अपना जन्मदिन मनाया।

 

taimor कुछ इस तरह मना स्टार किड तैमुर का जन्मदिन....

कल तैमुर का पहला जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। तैमुर की मौसी करिश्मा ने बर्थडे की फोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की और सारे तस्वीरों में तैमुर बेहद ही क्यूट लग रहें हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

आपको बता दें कि पटौदी पैलेस में तैमूर का जन्मदिन मनाया गया। करीना, सैफ़, करिश्मा और करिश्मा के बच्चों के अलावा यहां तैमूर के नाना-नानी भी मौजूद थे। तैमुर का केक भी बेहद दिलचस्प था। इस केक को फॉरेस्ट लुक दिया गया था। तैमुर पूरे समय अपना बर्थडे एंजॉय करते हुए दिख रहे थे। करिश्मा के बच्चों ने भी तैमुर के साथ जमकर मस्ती की।

Related posts

कमल हासन चोटिल, अस्पताल में भर्ती

bharatkhabar

तैमूर अली खान को मिली गर्लफ्रेंड, घूम रहे हैं यहां

mohini kushwaha

सोनाली फोगाट को PA सुधीर और सुखविंदर ने दी थी ड्रग्स, गोवा पुलिस के सामने किया कबूल

Rahul