Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

किंग खान की हिट और दिलो-दिमाग पर सिरहन पैदा करने वाली कुछ फिल्में

5e299d19 2107 4ea4 9d23 b7f892c7ebf4 किंग खान की हिट और दिलो-दिमाग पर सिरहन पैदा करने वाली कुछ फिल्में

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान से मशहूर खान का आज 55वां जन्मदिन है। शाहरूख खान ने फिल्म में हीरो से लेकर विलेन का रोल बहुत ही बढ़िया ढंग से निभाया है। जिन फिल्मों में भी शाहरूख खान ने विलेन का किरदार निभाया तो उन्होंने अपने फैंस को चैंका दिया। उनकी एक्टिंग दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाती थी। शाहरूख खान ने 72 फिल्मों में अभिनय किया है। किंग खान ने फिल्म दीवाना से फिल्मी क्षेत्र में कदम रखा।

सकारात्मक किरदार वाली फिल्में-

बता दें कि किंग खान ने कुछ सकारात्मक किरदार तो कुछ नकारात्मक किरदार निभाए। शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगें, जो 1995 में रीलीज हुई थी। वहीं कुछ कुछ होता है फिल्म 1998 में रीलीज हुई थी। जिसे दर्शको ने बेहद पसंद किया था। किंग खान की देवदास फिल्म सन् 2002 में रीलीज हुई थी। वहीं शाहरूख खान की फिल्म चक दे! इंडिया 2007 में रीलीज हुई थी। इसके साथ ही ओम शांति ओम फिल्म भी 2007 में ही रीलीज हुई थी। वहीं रब ने बना दी जोड़ी 2008 में रीलीज हुई थी। और रा.वन 2011 मे रीलीज हुई थी। इन फिल्मों को दर्शको ने खूब पसंद किया था। अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में रही हैं।

नकारात्मक किरदार वाली फिल्में-

वहीं नकारात्मक किरदार में किंग खान नजर आए। जिसमें उन्होंने दर्शको के दिलो-दिमाग में सिरहन पैदा कर दी थी। जिनमें बाजीगर का नाम आता है जो 1993 में आई थी, जिसमें काजोल और शिल्पा शेट्टी भी पजर आई थीं। दूसरे नंबर पर डर फिल्म आती है, ये भी 1993 में ही रीलीज हुई थी। फिर किंग खान की अंजाम फिल्म जो 1994 में आई थी, इसमें किंग खान के साथ माधुरी दीक्षित नजर आईं थीं। इसके साथ ही फिल्म जोश, जो 2000 में रीलीज हुई थी। जिसमें शाहरूख खान के साथ एश्वर्या और चंद्रचूर सिंह नजर आए थे। तथा 2011 में आई शाहरूख खान की फिल्म डाॅन को भी दर्शको ने खूब पसंद किया था।

Related posts

राइफल से गोली चली, नेता का सुरक्षाकर्मी व मेघालय पुलिस का कांस्टेबल घायल

bharatkhabar

‘वाइब्रेंट गुजरात’ कार्यक्रम के दौरान हवा में पैराशूट ना खुलने से हुआ हादसा

Rahul srivastava

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया दीपउत्सव

Rani Naqvi