featured धर्म

21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण किन राशियों पर पड़ रहा भारी?

soler 1 21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण किन राशियों पर पड़ रहा भारी?

21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस सूर्य ग्रहण को लेकर लगातार ज्योतिषियों की तरफ से कहा जा रहा है कि, देश ही नहीं दुनिया में कई सारी आपदा आने वाली है। ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण अपने चरम प्रभाव में होगा। जबकि सूतक ग्रहण के एक दिन पहले यानी 20 जून को रात 9 बजकर 15 मिनट से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

sun 1 21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण किन राशियों पर पड़ रहा भारी?

 

इसलिए यहां ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। इसके साथ ही इसका असर कई राशियों पर भी पड़ने जा रहा है।चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण किस राशि पर पडे़गा भारी?

मेष: सामाजिक प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, लोगों से मिलेगा मान-सम्मान।
वृषभ: आर्थिक पक्ष और कार्यक्षेत्र के लिए नुकसानकारी रहेगा, ऐसे में थोड़ा सावधान रहें।
मिथुन: वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना में चोटिल होने की संभावना है। लड़ाई-झगड़ा भी हो सकता है।
कर्क: जमीन-जायदाद से जुड़े मसले पर विवाद होने की संभावना है।
सिंह: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के माध्यम से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या: सूर्य ग्रहण आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकता है।
तुला: इस समय खुद को शांत रखें क्योंकि आपका किसी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृश्चिक: आपको इस दौरान किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
धनु: दांपत्य जीवन को लेकर तनाव रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है।
मकर: आपके लिए ग्रहण शुभ है। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे।
कुंभ: ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपको मानसिक बेचैनी रहेगी। आपको तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।
मीन: ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य ग्रहण में सावधानियां
सूर्य ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व ही प्रभावी हो जाता है, जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म होता है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

ग्रहण काल में पूजा स्थल के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं ताकि ग्रहण का बुरा असर भगवान पर न पड़े। इस सूर्य ग्रहण के बाद स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।जानकारों का मानना है कि इस 30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहण और कई ग्रहों का वक्री चाल में होना कई तरह के प्राकृतिक आपदाओं की ओर संकेत कर रहा है।

https://www.bharatkhabar.com/beela-rajesh-is-out-of-the-battle-of-covid-19/
कई जयोतिषों के द्वारा सूर्य ग्रहण को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

Related posts

Weather Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Nitin Gupta

अखिलेश यादव का शायराना अंदाज, ऑक्‍सीजन की कमी पर कसा तंज

Shailendra Singh

शिल्पा शिंदे ने विकास के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर लगाया विराम, फैंस को दिया ये करारा जवाब

rituraj