featured यूपी

स्मृति वाटिका से बदलेगी गांव की सूरत, वन विभाग चलायेगा अभियान

स्मृति वाटिका से बदलेगी गांव की सूरत, वन विभाग ने चलायेगा अभियान

लखनऊ: घर के आस-पास हरा भरा माहौल रहने पर सकारात्मकता और अच्छी सेहत का फायदा हमें मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी गांव में स्मृति वाटिका बनाई जाएगी।

शहीदों के नाम पर होगी स्मृति वाटिका

गांव-गांव में बनने वाली स्मृति वाटिका शहीदों के नाम पर होगी। इसमें तरह-तरह के पौधे लगाए जाएंगे, जिनका फायदा ग्रामीण लोगों को मिलेगा। यह वातावरण को भी पवित्र बनाएगा और लोगों की सेहत पर भी सकारात्मक असर डालेगा। शहीदों के नाम पर स्मृति वाटिका का नामकरण करने के पीछे मुख्य लक्ष्य लोगों को देश सेवा के प्रति जागरूक करना है। इससे शहीदों का सम्मान और उनके बलिदान को भी नमन किया जाएगा।

जुलाई में 30 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य

यूपी सरकार द्वारा जुलाई महीने में 30 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वन विभाग को पहले ही दिशा-निर्देश सीएम योगी की तरफ से दिए जा चुके हैं। आने वाले वन महोत्सव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश को एक बार फिर हरा-भरा बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आम लोग और जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी काफी महत्वपूर्ण होगी।

Related posts

एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज की बढ़ी मुश्किलें , 215 करोड़ की मनीलॉन्ड्रिंग में ED ने बनाया आरोपी

Rahul

Asia Cup 2023 Live Streaming: एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल जारी, देखें कब होगा भारत और पाकिस्तान का मैच

Rahul

UP Election: सीएम योगी का अखिलेश वार, कहा-नाम समाजवादी काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी

Neetu Rajbhar