Breaking News यूपी

स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफैक्चर एसोसिएशन करेगा ये बड़ा काम

sima स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफैक्चर एसोसिएशन करेगा ये बड़ा काम

लखनऊ। नगर निगम के बोझ को कम करने के लिए शहर के इंडस्ट्री वाले सामने आएंगे। स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफैक्चर एसोसिएशन  (सीमा ) ने तय किया है कि शहर के प्रमुख इंडस्ट्री इलाकों को खुद सैनिटाइज कराएगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को तालकटोरा, सरोजनी नगर, नादरगंज, चिनहट समेत कई इलाकों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें सड़क और पूरी फैक्ट्री को सैनिटाइज किया जाएगा।

शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। ऐसे में फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरिक्षत रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर सभी संगठनों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसी सोमवार से लखनऊ के सभी इंडस्ट्रियल एरिया को सैनिटा

shailendra srivastava स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफैक्चर एसोसिएशन करेगा ये बड़ा काम
शैलेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष, स्मॉल इंडस्ट्री मैन्युफैक्चर एसोसिएशन

इज किया जाएगा। इस दौरान वहां पर पड़ने वाली सभी दुकानों को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया के सभी रास्तों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।

शैलेंद्र ने बताया कि इन इंडिस्ट्रयल एरिया में सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं। सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है, ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं यहां से निर्यात भी बड़ी मात्रा में होता है।

ऐसे में इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर सैनिटाइजेशन एक महत्वपूर्ण कदम है। संगठन पहले राउंउ में करीब  150 से ज्यादा फैक्ट्रियों को सैनिटाइज कराएगा। इसके लिए एक अन्य  संस्था से बात की गई है। उसके माध्यम से ही काम कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए संगठन की तरफ से पूरा खर्चा उठाया जाएगा। उसके बाद संगठन की तरफ से सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने की तैयारी हो गई है।

Related posts

बीजेपी कर रही हत्या की साजिश, मुख्तार ने लगाया बड़ा आरोप

Aditya Mishra

राज्यसभा में पहली बार बोले शाह, कहा- देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा

Breaking News

यूपी में गेहूं क्रय: एक भाजपा विधायक ने कहा- समय बढ़ाओ, दूसरे विधायक ने सरकारी व्‍यवस्‍था को ही घेरा  

Shailendra Singh