देश यूपी

नहाने गए छह किशोर यमुना नदी में डूबे, दो की मौत, एक लापता

crime dead body नहाने गए छह किशोर यमुना नदी में डूबे, दो की मौत, एक लापता

एजेंसी, आगरा। आगरा में यमुना में नहाने गए छह दोस्त डूब गए. इनमें से तीन किशोरों को बचा लिया गया जबकि दो के शव मिल गए हैं और एक का पता नहीं चल पाया है. थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि एक किशोर को काफी तलाशा गया लेकिन गोताखोर उसे ढूंढ नहीं सके। शुक्रवार को एत्मादुद्दौला के यमुना में बच्चे नहाने गए थे।
ये बच्चे भंवर में फंस गए. किनारे पर मौजूद लोगों ने भोला, प्रिंस, रामजाने को बचा लिया। उन्होंने बताया कि छुट्टन, भानु और सनी डूब गए. उन्हें बचाने के प्रयास किए गए. कुछ ही देर में तीनों किशोर आंखों के सामने से गायब हो गए. गहरे पानी में बच्चों के डूबने के बाद गोताखोरों की टीम लगाई गई।
वे काफी देर तक यमुना में किशोरों की तलाश में जुटे रहे, इसमें से दो किशोरों के शव मिल गए हैं. एक किशोर की तलाश की जा रही है। मलिक ने बताया कि गहरे पानी में डूबे किशोरों की तलाश में गोताखोरों की टीम ने काफी मेहनत की और दो किशोरों के शवों को निकाल लिया गया बाकी एक किशोर के शव की तलाश जारी है।

Related posts

प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, कार और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Shailendra Singh

भगवंत मान के वीडियो पर संसद पर हंगामा, स्पीकर ने कहा माफी से नहीं चलेगा काम

bharatkhabar

आस्था के नाम पर हिंसा स्वीकार नहीं होगी, लाल किले से बोले पीएम

Rani Naqvi