featured देश यूपी राज्य

मनचलों से परेशान होकर चार बहनों ने छोड़ी पढ़ाई, पीएम और सीएम से लगाई मदद की गुहार

girl 1 मनचलों से परेशान होकर चार बहनों ने छोड़ी पढ़ाई, पीएम और सीएम से लगाई मदद की गुहार

मेरठ: मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। जहां चार बहनों ने मनचलों से परेशान हो कर मदरसा पढ़ने जाना छोड़ दिया है।

girl 1 मनचलों से परेशान होकर चार बहनों ने छोड़ी पढ़ाई, पीएम और सीएम से लगाई मदद की गुहार

वहीं इन लड़कियों ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी है। पीड़ित परिजनों के मुताबिक मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लड़कियों के मदरसा छोड़ने के बाद भी उन्होंने पीछा नहीं छोड़ा और घर में घुसकर उनसे छेड़छाड़ की।

पुलिस मामले को कर रही अनसुना

पीड़ित लड़कियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, लेकिन आरोप है कि पुलिस भी मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। कहीं से भी न्याय नहीं मिलता देख लड़कियों ने मोदी और योगी से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि मामला जब मीडिया के माध्यम से बड़े पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीड़ित लड़कियों के मुताबिक “हम चार बहन हैं। हम मदरसे में जाते हैं तो हमारी गली के चार लड़के हमें परेशान करते हैं। छेड़छाड़ करते है, और गन्दी हरकते करते हैं। और हमने जब अपने यह बाते अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने हमें पढ़ने से रोक दिया। अब ये लड़के हमें हमारे घर में भी नहीं रहने दे रहे हैं। वहीं पुलिस हमारी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। मोदी जी, योगी जी हम भी किसी की बेटी है हमें न्याय दिलाओ।” लड़कियों के पिता ने सीएम योगी और पीएम मोदी को पत्र लिखा है और उनसे इस मामले में मदद की गुहार लगाई है.

Related posts

Punjab Cabinet Expansion: आज होगा भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार, ये पांच MLA ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

Rahul

दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर की जारी, जिनके राजधानी में घुसने की खबर

Rani Naqvi

यमन में आर्मी कैंप पर हमला, 40 लोगों की मौत

bharatkhabar