featured मनोरंजन

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

sherya बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड की शानदार प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस जानकारी खुद श्रेया घोषाल ने इंटाग्राम के जरिए दी। श्रेया ने खुशखबरी शेयर करते हुए एक प्यारा से नोट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज दोपहर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जिससे उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय और उनका परिवार बहुत ही खुश हैं। साथ ही दुआओं के लिए उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

पूरी तरह स्वस्थ हैं श्रेया

कोरोना काल में श्रेया घोषाल ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि वो और उनका बेटा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जल्द ही श्रेया को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अप्रैल में उनकी गोद भराई भी पूरे धूमधाम और रीति रिवाज के साथ की गई थी। जिसकी शानदार तस्वीरें भी सामने आई थी। खास बात ये थी कि ये एक वर्चुअल गोद भराई थी। जिसमें उनके सभी करीबियों को जोड़ा गया था और श्रेया के घर पर ये सेलिब्रेशन धूमधाम से हुआ।

पहली बार मां बनी श्रेया

आपको बता दें कि श्रेया घोषाल शादी के 5 साल बाद मां बनी हैं। उनकी शादी साल 2015 में हुई थी। श्रेया ने अपने बचपन के दोस्था शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी शादी पूरी तरह से बंगाली रीति रिवाज से हुई थी। शादी से पहले दोनों 10 साल तक डेट किया। और आखिरकार शादी करने का फैसला लिया।

Related posts

जानिए: क्या हुआ था भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले 1971 तीसरे युद्ध के बाद

Rani Naqvi

जर्मनी के साथ मिलकर तैयार करेंगे विकास का खाका- पीएम मोदी

piyush shukla

पंजाब में भ्रष्टाचार के प्रतीक है सुखबीर सिंह बादल : राहुल गांधी

shipra saxena