featured मनोरंजन

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन

arijit singh मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन

कोरोना के इस काल में रोज कोई ना कोई अपने दूर हो रहे हैं। इस बीच खबर है कि मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और बीते कुछ दिनों से वो ECMO पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वहीं आज सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई।

स्वास्तिका मुखर्जी ने मांगी थी मदद

याद हो कि अरिजीत की मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने कंफर्म किया था। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मां के लिए मदद मांगी थी। पोस्ट में उन्होने लिखा था कि अरिजीत सिंह की मां के लिए A- ब्लड की जरुरत है, और वो Amri Dhakuria में भर्ती हैं।

2005 में शुरू किया था करियर

अरिजीत सिंह ने साल 2005 में अपना करियर शुरू किया था। जहां उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ से मिली। जिसके बाद से अरिजीत को रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है।

Related posts

शनिवार का राशिफल, पढ़िए क्या कहते हैं आपके सितारे

rituraj

योगी आदित्यनाथ : विधानसभा चुनाव में जीत के लिये, “टीम वर्क” से आएंगे अच्छे परिणाम

Kalpana Chauhan

हंगामें के बीच एक्स पीएम की SPG सुरक्षा विधेयक लोकसभा में पेश

Trinath Mishra