featured देश

सिंधु, साक्षी, दीपा को खेल रत्न, रहाणे को अर्जुन पुरस्कार

Arjun Award सिंधु, साक्षी, दीपा को खेल रत्न, रहाणे को अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली। ब्राजील की मेजबानी में खेले गए ओलम्पिक खेलों में भारत को पदक दिलाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, महिला पहलवान साक्षी मलिक, महिला जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर और निशानेबाज जीतू राय को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को अर्जुन पुस्कार दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की घोषणा की।

Arjun Award

भारत में सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न खेलों में अद्वितीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस पुरस्कार के रूप में साढ़े सात लाख रुपये का नगद ईनाम के अलावा पदक और प्रमाण पत्र दिया जाता है। दीपा के कोच बिश्वेस्वर नंदी को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है। नंदी के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राज कुमार शर्मा को भी इस अवार्ड के लिए चुना गया है। उन दोनों के साथ-साथ एथलेटिक्स कोच नागापुरी रमेश और मुक्केबाजी कोच सागर माल धयान को भी द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जाएगा।

सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद को 2009 में यह पुरस्कार मिल चुका है। साक्षी के कोच कुलदीप सिंह को इस अवार्ड के लिए नजरअंदाज किया गया। लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवार्ड तैराकी कोच एस.प्रदीप कुमार और कुश्ती कोच महाबीर सिंह को दिया जाएगा। इस अवार्ड के तौर पर पांच लाख रुपये, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

क्रिकेट खिलाड़ी अंजिक्य रहाण को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उनके अलावा तीरंदाज रजत चौहान, एथलीट ललिता बाबर, स्नूकर खिलाड़ी सौरव कोठारी, मुक्केबाज शिवा थापा, फुटबाल खिलाड़ी सुब्रत पॉल, हॉकी खिलाड़ी वी.आर. रघुनाथ, रानी रामपाल, निशानेबाज गुरप्रीत सिंह, अपूर्वी चंदेला, टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष, महिला पहलवान विनेश फोगाट, अमित कुमार पैरा एथलीट संदीप सिंह मान और विरेन्द्र सिंह को भी अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा।

इस पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये का नगद ईनाम, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। एथलीट साटि गीता को ध्यानचंद अवार्ड से नवाजा जाएगा। उनके साथ-साथ हॉकी खिलाड़ी स्यालवानुस डुंग डुंग और रोवर राजेन्द्र प्रहलाद शेल्के को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये का नगद ईनाम, पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार वितरित करेंगे।

Related posts

सोनम की शादी में भी छाए नवाब तैमूर अली खान, कुछ इस अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते आए नजर

rituraj

पीएम के खिलाफ फेसबुक पर की अभद्र पोस्ट, पुलिस ने भेजा जेल

bharatkhabar

यूपी के बाद अब पंजाब तक पहुंचाई केजरीवाल ने ‘ईवीएम की जंग’

shipra saxena