featured दुनिया

कोरोना महामारी के बीच सिखों ने काट दी दाड़ी, जानिए कौन हैं ये सिख भाई जिन्होंने धर्म को छोड़ कर्तव्य को तरजीह दी..

sardar 1 कोरोना महामारी के बीच सिखों ने काट दी दाड़ी, जानिए कौन हैं ये सिख भाई जिन्होंने धर्म को छोड़ कर्तव्य को तरजीह दी..

दुनियाभर में फैला कोरोना लगातार इंसानी जान के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हालते इतने बत्तर हो चुके हैं कि, इंसान को जान बचाने के लिए सारे काम धंधे छोड़कर घर में बैठना पड़ रहा है। लेकिन इस बीच दो सिख भाइयों ने ऐसा काम कर दिया जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

corona 2 कोरोना महामारी के बीच सिखों ने काट दी दाड़ी, जानिए कौन हैं ये सिख भाई जिन्होंने धर्म को छोड़ कर्तव्य को तरजीह दी..
आपको बता दें, कनाडा में दो सिख डॉक्टर भाइयों ने मरीजों के इलाज के लिए अपनी दाढ़ी कटवा दी। मरीजों के इलाज के दौरान उन्हें मेडिकल ग्रेड के मास्क पहनना जरूरी था। दाढ़ी के साथ पूरे दिन मास्क पहनना काफी मुश्किल काम था।
इसके चलते दोनों भाइयों ने अपनी दाढ़ी ही कटवा दी और एक मिसाल पेश की।

डॉ. संजीत सिंह सलूजा और उनके न्यूरोसर्जन भाई डॉ. रंजीत सिंह मैक्गिल यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर में काम करते हैं। उन्होंने अपने धार्मिक सलाहकार, परिवार और दोस्तों से बातचीत के बाद दाढ़ी कटवाने का फैसला लिया।

डॉ. संजीत सिंह ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘हम काम छोड़ भी सकते थे लेकिन ऐसे समय में जब स्वास्थ्यकर्मी बीमार पड़ रहे हैं। तो हम बोझ बढ़ाना नहीं चाहते थे। काम न करना डॉक्टर के रूप में हमारी शपथ के खिलाफ और सेवा के सिद्धांतों के खिलाफ है।

https://www.bharatkhabar.com/know-how-lemon-protects-the-body-from-diseases/
वीडियो वायरस होते ही दुनियाभर में इन सिखों भाईयों की खूब तारीफ हो रही है। क्योंकि दोनों भाइयों ने धर्म से ज्याद अपने कर्तव्य को तरजीह दी।

Related posts

3 साल बाद मुलायम सिंह ने किया प्रचार, बेटे के लिए मांगे वोट, कहा- उम्मीद से आए हैं

Saurabh

Monkeypox Alert In Agra: आगरा में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट , जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Rahul

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए महाकाव्य अनुष्ठान में गाज़ियाबाद से चर्चित कवयित्री बबली सिन्हा हुईं सम्मिलित

Neetu Rajbhar