हेल्थ

चेहरे से पहचाने इन 10 बीमारियों के होने के संकेत

face cear चेहरे से पहचाने इन 10 बीमारियों के होने के संकेत

नई दिल्ली। ऐसी बहुत सी बीमारियां होती हैं जिनके संकेत आपकी बॉडी किसी ना किसी तरह से आपको दे देती है। इन बीमारियों का आपको किसी ना किसी तरह से पता चल जाता है। इसी तरह आपका चेहरा भी कुछ ऐसी हेल्थ प्रोब्लम्स के बारे में आपको संकेत देता है। तो चलिए आपको बताते हैं बिमारियों के ऐसे 10 संकेत जो चेहरे से पहचाने जा सकते हैं।

face cear चेहरे से पहचाने इन 10 बीमारियों के होने के संकेत

 

– अगर आपके पूरे चेहरे पर सूजन हो जाती है तो इसका मतलब हो सकता है की आपको किडनी से संबंधित कोई बिमारी है। हालांकि ऐसा कई बार दवाइयों के साइडइफेक्ट की वजह से भी होता है।

– अगर आपके लिप्स के ऊपर या ठुड्डी पर बाल आते हैं तो आपको थाइरॉयड की परेशानी हो सकती है या फिर हार्मोनल इम्बैलेंस से भी ऐसा हो सकता है।

– अगर आपके चेहरे पर पीला पन हैं और ये काफी समय से है तो आपको लीवर संबंधित डिजीज हो सकती है। हालांकि ये पीलिया और एनीमिया का भी संकेत देता हैं।

– अगर आपके चेहरे पर सफेद दाग हो जाते है तो इसका मतलब आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है। साथ ही ये दाग आयरन की कमी या पेट में कीड़े होने की वजह से भी हो सकते हैं।

– पुरुषों में अगर उनके दाड़ी के बाल झड़ते हैं तो इसका मतलब उनको हाइपोथारॉइडिड्म की परेशानी हो सकती है। कई बार ऐसा एनीमिया होने से भी होता है।

– आपके चेहरे पर अगर चमकदार सफेद रंग के दाग होते है तो ये कुष्ठ रोग हो सकता है। बता दें की ये एकसीरियस परेशानी है इसलिए ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

– अगर आपके चेहरे पर पानी वाले दाने हो जाते हैं तो आपको चिकनपॉक्स की परेशानी हो सकती है। बता दें की ऐसी स्थिति में आपको बुखार भी हो जाता है।

– चेहरे पर ज्यादा देर के लिए अगर आपको पिंपल्स की परेशानी रहती है तो ये आपके शरीर में होने वाले हार्मोन्ल इम्बैलेंस का संकेत देता है। कई बार पेट संबंधी परेशानी से भी ऐसा होता है।

– अगर आपके चेहरे पर काफी समय से सूजन है तो ये एंजियोएडिमा का संकेत हो सकता है।

Related posts

आपके लीवर को खराब कर रही हैं ये चीजे..हो जाएं सावधान

mohini kushwaha

अगर आप भी हैं बढ़ती शुगर से परेशान, तो जानिये भांग से कैसे पा सकते हैं इस परेशानी से छुटकारा

Nitin Gupta

बीमारियों से बचने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी, जाने कोविड का टीका कितना जरूरी

Rani Naqvi