लाइफस्टाइल हेल्थ

अगर आपको भी है रात को सोने से पहले MUSIC सुनने की आदत तो रुक जाएं, ये हैं SIDE EFFECTS

music अगर आपको भी है रात को सोने से पहले MUSIC सुनने की आदत तो रुक जाएं, ये हैं SIDE EFFECTS

म्यूजिक सुनना लगभग सभी को पसंद होता है। लोग अक्सर म्यूजिक सुनकर अपने मूड को रिफ्रेश करते हैं। लेकिन क्या आपके कभी सोचा है कि म्यूजिक जो आपको रिफ्रेश करता है वो आपकी रातों की नींद को उड़ा भी सकता है। जी हां, म्यूजिक आपकी नींद उड़ा सकता है।

रात को सोने से पहले न सुनें म्यूजिक

ज्यादातर लोगों को रात में सोने से पहले म्यूजिक सुनना पसंद होता है। लेकिन एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि ऐसे लोगों को नींद न आने या नींद टूटने की शिकायत हो सकती है। विशेष्ज्ञों का कहना है कि जब हम रात में संगीत या गानें सुनते हैं तो ये हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं। गाना बंद होने के बाद भी दिमाग में इसके चलने का अहसास होता है। यह स्थिति नींद में खलल डाल सकती है।

इतने लोगों पर हुई रिसर्च

ये रिसर्च शोधकर्ताओं ने 209 लोगों पर रिसर्च की है। इन्हें सोने से पहले कई मशहूर सिंगर्स के गाने सुनाए गए। इसके बाद इनका पॉलिसोम्नोग्राफी टेस्ट किया गया। इससे ये पता लगाया जाता है कि नींद अच्छी आई है। टेस्ट करके इंसान की दिमाग में उठने वाली लहर, हार्ट और ब्रीदिंग रेट जाना जाता है। यह जांच तब की गई जब मरीज सो रहा था।

क्या कहती है रिसर्च?

सायकोलॉजिकल साइंस जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, जब हम जागते हैं तब गाने दिमाग में बार-बार घूमते हैं और ये रात में सोने के बाद भी हो सकता है। हमारे दिमाग में गाना तब भी घूमता है जब म्यूजिक बंद होता है और हम नींद में होते हैं। जिसका परिणाम ये होता है कि इससे हमारी नींद प्रभआवित होती है।

 

ये वाला म्यूजिक डालता है सबसे ज्यादा असर

अगर यह समस्या हफ्ते में एक से अधिक बार होती है तो ऐसे लोगों में 6 गुना तक नींद खराब होने का खतरा बढ़ता है। रिसर्चर्स का मानना है कि लीरिक्स के साथ चलने वाले म्यूजिक के मुकाबले केवल इन्स्ट्रूमेंटल म्यूजिक नींद को ज्यादा खराब करता है।

Related posts

घर पर किया ये काम तो सिल्की हो जाएंगे बाल

Vijay Shrer

अंडा हृदय की बीमारियों का खतरे घटाने में सहायक

Anuradha Singh

अगर आप भी दाढ़ी बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul