मनोरंजन

एक साल पहले ही श्वेता ने गुपचुप कर ली बॉयफ्रेंड संग सगाई

Untitled 66 एक साल पहले ही श्वेता ने गुपचुप कर ली बॉयफ्रेंड संग सगाई

नई दिल्ली एक्ट्रेस श्वेता बसु अपनी सगाई को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि श्वेता ने अपने बॉयफ्रेंड रोहित मित्तल से पिछले साल ही गुपचुप सगाई कर ली थी।  खबर है कि फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने दोनों के रिलेशनशिप में अहम रोल प्ले किया है। श्वेता और रोहित पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं।

 

Untitled 66 एक साल पहले ही श्वेता ने गुपचुप कर ली बॉयफ्रेंड संग सगाई

 

बात करें श्वेता और रोहित के रिश्तें की तो श्वेता ने गोआ में रोहित को प्रपोज किया था। बाद में रोहित ने पुणे में उसे (श्वेता को) प्रपोज किया। जानकारी के मुताबिक श्वेता ने सगाई की खबर की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इसके अलावा कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

निजी जिंदगी को लेकर प्राइवेट

श्वेता ने कहा- हां, यह सच है। रोहित और मैं सगाई कर चुके हैं लेकिन मैं और वो दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत प्राइवेट हैं इसलिए हम इस बारे में बात नहीं करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्वेता हाल में टीवी शो चंद्र नंदिनी में नजर आई थीं। साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related posts

यशराज फिल्म्स को मनसे की चेतावनी, शूटिंग नहीं करने देंगे

Rani Naqvi

राजस्थान: दीपिका पादुकोण के बाद, करनी सेना ने महिला मंत्री को दी “नाक काटने” की धमकी

mohini kushwaha

ऑस्कर फ़िल्म पुरस्कार के लिए कोई भी भारतीय फिल्म नामित नहीं

Rani Naqvi