featured यूपी

सांसद संजय सिंह के आरोप पर चंपत राय बोले- हम पर महात्मा गांधी की हत्या…  

सांसद संजय सिंह के आरोप पर चंपत राय बोले- हम पर महात्मा गांधी की हत्या...  

लखनऊ: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के नाम पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर चंपत राय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, हम 100 साल से आरोप ही देख रहे हैं।

श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि, हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगे हैं। हम आरोपों की चिंता नहीं करते हैं। आरोप लगाते रहिए, हमें चिंता नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हम इन आरोपों की स्टडी करेंगे और उसके बाद जवाब देंगे।

विपक्षी दलों के निशाने पर हैं चंपत राय

रविवार को आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, चंपत राय ने श्रीराम के नाम पर करोड़ों रुपए चंपत कर दिए। उन्होंने चंपत राय को ‘नटवरलाल’ तक बता दिया। उन्‍होंने कहा कि, दो करोड़ रुपए की जमीन श्रीराम ट्रस्‍ट के न्‍यासियों ने 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी।

यह भी पढ़ें: श्रीराम के नाम पर करोड़ों का घोटाला, आप सांसद बोले- दो करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में खरीदी

कांग्रेस ने भी साधा निशाना

इसके बाद कांग्रेस भी इस विवाद में कूद पड़ी। सांसद संजय सिंह के आरोपों पर कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने भी कहा कि अब देखना ये लाज़मी होगा कि क्या भाजपा इस घोटाले की जांच में सीबीआइ और ईडी को शामिल करेगी।

Related posts

वैष्णो देवी मंदिर हादसे का जिम्मेदार कौन ? लगातार हो रहे हादसे, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Rahul

बेहतर सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर देना होगा टोल टैक्स: गडकरी

Breaking News

आपकी ये गंदी आदते, सेहत के लिए हो सकती है अच्छी, जाने कैसे

mohini kushwaha